Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : विश्व के अनूठे जादूगर आनंद का फैलेगा विस्मयकारी मायालोक, मनेन्द्रगढ़ में 18 नवम्बर से मचेगी जादू की धूम

naveen sahu
16 Nov 2022 3:24 PM GMT
CG : विश्व के अनूठे जादूगर आनंद का फैलेगा विस्मयकारी मायालोक, मनेन्द्रगढ़ में 18 नवम्बर से मचेगी जादू की धूम
x

एस के मिनोचा, मनेन्द्रगढ़। CG : करीब 20 साल पहले मनेन्द्रगढ़ में अपने जादू का जलवा बिखेर चुके जादूगर आनंद फिर अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस बार भी वे अपने जादू के हुनर में कुछ नए जादू लेकर आए हैं। 17 नवम्बर को खेड़िया टाकीज से बाइक रैली की शुरुआत होगी। …

एस के मिनोचा, मनेन्द्रगढ़। CG : करीब 20 साल पहले मनेन्द्रगढ़ में अपने जादू का जलवा बिखेर चुके जादूगर आनंद फिर अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस बार भी वे अपने जादू के हुनर में कुछ नए जादू लेकर आए हैं। 17 नवम्बर को खेड़िया टाकीज से बाइक रैली की शुरुआत होगी। यह पूरी तरह से निःशुल्क होगा लेकिन इसके अगले दिन 18 नवम्बर 2022 से खेड़िया टॉकीज में सशुल्क शो दिखाया जाएगा।

ऑल इंडिया मैजिक फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जादूगर आनंद ने प्रेसवार्ता में बताया कि 36 देशों में अब तक 36000 शो कर चुके हैं। जबलपुर निवासी जादूगर आनंद का बचपन रायपुर में गुजरा है। अपने जीवन का पहला व्यावसायिक शो भी उन्होंने रायपुर में 1974 में दिखाया था।

मनेन्द्रगढ़ के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए जादूगर आंनद में कहा कि वह अपने 35 सदस्यीय टीम के साथ लोगों को जादू की मायानगरी में ले जाएंगे और लोग आंखें खोलकर सपना देखेंगे। उनके जादुई शो का शुभारंभ 18 नवंबर से खेड़िया टाकीज मनेन्द्रगढ़ में सीमित दिनों के लिये होगा। शुभारंभ शो 18 नवम्बर को शाम 7 बजे होगा। इसके बाद प्रतिदिन 2 शो दोपहर 4 बजे एवं शाम 7बजे से होंगे।

अपने ‘इन्द्रजाल’ के बारे में पत्रकारों से चर्चा करते हुये जादूगर आनंद ने दावा किया कि मनेन्द्रगढ़ वासी जादुई शो देख चमत्कृत हो जायेंगे। इससे पूर्व चमत्कारिक बाइक शो भी यादगार होगा। दुनिया में जिस शहर में ये जांबाज आयटम दिखाया गया है, वहाँ के लोग अश्चर्यचकित रह गये हैं।

शो शुरू करने से पहले रोमांचक चमत्कारिक बाइक रैली के माध्यम से वे लोगो के सामने होंगे। 17 नवंबर को जादूगर आनंद और उनकी टीम चमत्कारिक बाइक के साथ शहर की सड़कों पर ड्राईव में निकलेंगे। इंदौर से भोपाल के बीच आंखो पर पट्टी बांधकर 3 घंटे का सफर पूरा करने का विश्व रिकार्ड इनके नाम पर है।

जादूगर आनंद के नाम पर यह विश्व कीर्तिमान है। 36 देशों में 36000 से ज्यादा शो भी अपने आप में एक विश्व रिकार्ड है। 300 किमी. दूर बैठे व्यक्ति से टैलीपैथी से बात करना भी अपने आप में अनूठा शो है जो विश्व कीर्तिमान में दर्ज है।
जादूगर आनंद ने बताया कि इस बार के शो में अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध जादूगर हैरी हुडनी का व्हाटर टार्चर आयटम भी शामिल है। इसके साथ ही मैजिक फोल्ड डेंस, डिवाइन मैजिक लव, स्पं्रग फेंटेसी, बाहुबली टू, टाॅल स्टोरी, गिलोटिन, फिलोटिंग हेड, बाॅडी थूर बाॅडी, इजिप्शिन प्रिंश सहित करीब 40 मैजिक आयटमों से मैजिक शो सजा होगा।

आनंद ने बताया कि इस बार वे मनेन्द्रगढ़ के निवासियों को जादू के सारे आयटम दिखा देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे आयटम ढाई घंटे में दिखाना संभव नहीं है। इस कारण उन्होंने तय किया है कि इस बार जादू के कई आयटम बदलते रहेंगे। उद्देश्य यही है की वे मनेन्द्रगढ़ वासियों को अपनी कला का सम्पूर्ण दे जायें।

मैजिशियन एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष जादूगर आनंद को वर्ष 2021 में बेगलूरू विश्व विद्यालय ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया है। जादू को भारतीय ललित कला का अभिन्न हिस्सा मानने वाले जादूगर आनंद अपने जादू शो को रूढ़ियों अंधविश्वास के खिलाफ एक आंदोलन मानते हैं।

Next Story