Begin typing your search above and press return to search.
Interesting

Winter Lip Care : सर्दियों में अपने खूबसूरत होंठों को बनाने चाहते है मुलायम और गुलाबी, तो इन 7 टिप्स को जरूर आजमाएं 

viplav
15 Nov 2022 6:25 PM GMT
Winter Lip Care
x

रायपुर। Winter Lip Care : हर किसी को गुलाबी होंठ बेहद पसंद है और यही वजह है कि हर कोई गुलाबी होंठ पाने की चाह रखता है। मगर, लाख कोशिशों के बावजूद कई लोगों की यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाती है। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? क्या आपके होंठ भी रूखे …

रायपुर। Winter Lip Care : हर किसी को गुलाबी होंठ बेहद पसंद है और यही वजह है कि हर कोई गुलाबी होंठ पाने की चाह रखता है। मगर, लाख कोशिशों के बावजूद कई लोगों की यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाती है। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? क्या आपके होंठ भी रूखे और फटे नजर आते हैं? अगर ऐसा है, तो यकीन मानिए यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

होंठ की त्वचा काफी संवेदनशील और पतली होती हैं। इसलिए, होंठों को खास देखभाल की जरूरत होती है। होंठों को मॉइस्चराइज रख उन्हें नर्म और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है। हालांकि, होंठों के रंग बदलने और फटने के कई कारण हैं, जिनके बारे में हम यहां बता रहे हैं।

-गलत जीवनशैली का होना जैसे – धूम्रपान करना, सही आहार न लेना और तनाव लेना
-डिहाइड्रेशन यानी ठीक से पानी न पीना या पानी की कमी के कारण
-कैफीन का अधिक सेवन
-गलत ब्यूटी प्रोडक्ट यानी खराब या एक्सपायर्ड लिप प्रोडक्ट के इस्तेमाल से
-सस्ते ब्यूटी या लिप प्रोडक्ट के कारण
-रात को मेकअप न हटाने की वजह से
-धूप की हानिकारक किरणों और धूल-मिट्टी के कारण
-खून की कमी के कारण
-विटामिन बी की कमी के कारण
-चेलाइटिस-होंठों में सूजन या शुष्क होने की समस्या के कारण

गुलाबी होंठ पाने के आसान घरेलू उपाय

1. लिप बाम और साफ कपड़े का कॉम्बो
सामग्री :
-अच्छी क्वालिटी का लिप बाम
-धुला हुआ नर्म कपड़ा

उपयोग करने का तरीका :
-सबसे पहले आप अपने होंठों पर लिप बाम की एक मोटी परत लगाएं। इसे लगाने का सही वक्त है रात को सोने से पहले।
-जब आप सुबह उठेंगे, तब तक लिप बाम आपके होंठ में अच्छी तरह से घुल चुका होगा।
-अब एक साफ भीगा हुआ कपड़ा लें और उससे होंठों पर मालिश करें, ताकि आपके होंठों की डेड सेल्स निकल जाएं।
-फिर आप अपने होंठों पर लगे एक्स्ट्रा लिप बाम को पोंछ लें, ताकि आपके होंठों पर ताजगी का अहसास हो।

कब और कितनी बार इसका उपयोग करें?
जैसे त्वचा को मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है, वैसे ही होंठों को लिप बाम की जरूरत होती है। यह होंठों के लिए मॉइस्चराइजर का काम कर सकता है। सोने से पहले लिप बाम की मोटी परत लगाने से बहुत फायदे होते हैं। रात को सोने से पहले लिप बाम लगाने से सुबह होंठ नर्म और मुलायम दिखेंगे। हर रात सोने से पूर्व इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे फायदेमंद है?
लिप बाम में पेट्रोलियम जेली होता है, जो रूखे होंठों की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। वहीं लिप बाम फटे और सूजन युक्त होठों की समस्या को ठीक करने में भी मदद कर सकता है। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि लिप बाम फटे और रूखे होंठों को ठीक करने के कई प्रभावी तरीकों में से एक है। खासकर अगर रात को सोने से पहले लिप बाम लगाया जाए, तो इसके अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं।

2. अनार के बीज का मास्क
सामग्री :
-कुचले हुए अनार के बीज
-ठंडी मलाई

उपयोग करने का तरीका :
-एक अनार लें और उनके दानों को निकालकर उन्हें कुचल लें।
-अब इन क्रश दानों को मलाई के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
-फिर अपने होंठों पर इस पेस्ट को लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
-थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।

कब और कितनी बार इसका उपयोग करें?
इस लिप मास्क को हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं। यह होंठों की रंगत को निखारने में मदद कर सकता है।

कैसे फायदेमंद है?
गुलाबी होंठ पाने के तरीके में अनार का जूस भी शुमार है। दरअसल, अनार में प्यूनीकैलेगंस नामक यौगिक होता है, जो मेलेनिन के उत्पादन को रोकता है और आपके होंठों को काला होने से बचा सकता है। अब किसी के मन में यह सवाल आए कि ‘पिंक लिप्स कैसे करें’, तो अनार को एक बार जरूर याद कर लें। वहीं इस उपाय में शामिल की जाने वाली मलाई लिप्स को गहराई से हाइड्रेट कर मुलायम और चमकदार बना सकती है। इसमें मौजूद ब्लीचिंग गुण लिप्स की प्राकृतिक रंगत को निखारने के साथ ही लिप्स के कोने में बनने वाले जिद्दी स्पॉट्स से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि यह फल न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि त्वचा और होंठों के लिए भी उपयोगी हो सकता है। अनार और मलाई के मिश्रण का यह नुस्खा होंठों की खूबसूरती को बढ़ा सकता है।

3. नींबू और शहद का मास्क
सामग्री :
-एक चम्मच शहद
-आधा चम्मच नींबू का रस
-एक शीशे की कटोरी

उपयोग करने का तरीका :
-नींबू के रस और शहद को कटोरी में डालकर अच्छे से मिश्रण तैयार कर लें।
-अब इस लिप मास्क को अपने होंठों पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
-फिर इसे गुनगुने पानी से धोकर लिप बाम लगा लें।

कब और कितनी बार इसका उपयोग करें?
इसे हर दूसरे दिन लगा सकते हैं। वहीं बेहतर प्रभाव के लिए इसे नियमित इस्तेमाल में भी लाया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है?
नींबू और शहद के फायदों के बारे में लगभग हर कोई जानता है। अगर इनदोनों मिल जाएं, तो यह गुलाबी होंठ पाने के मामले में अधिक प्रभावी साबित हो सकता है। दरअसल, शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। साथ ही यह फटे होंठों के समस्या से भी राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा नींबू के साथ शहद का इस्तेमाल त्वचा के रूखेपन को दूर करने में मदद कर सकता है। वहीं दूसरी ओर, नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है, जो त्वचा की प्राकृतिक रंगत को निखारने में मदद कर सकता है। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि नींबू और शहद का मिश्रण त्वचा व होंठों के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है।

4. गुलाब की पंखुड़ियों का लिप मास्क
सामग्री :
-पांच-छह गुलाब की पंखुड़ियां
-आधा कप दूध

उपयोग करने का तरीका :
-रातभर गुलाब की पंखुड़ियों को दूध में भिगोकर रख दें।
-सुबह दूध को छानकर पंखुड़ियों को पीस लें।
-पीसी हुई पंखुड़ियों में एक-दो बूंद दूध मिला लें।
-अब इस पेस्ट को अपने होंठों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
-फिर ठंडे पानी से धो लें।

कब और कितनी बार इसका उपयोग करें?
इसे हर रोज लगा सकते हैं। वहीं बेहतर लाभ के लिए इसे रातभर लगाकर छोड़ा भी जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है?
गुलाबी होंठ पाने के लिए गुलाब से बेहतर और क्या हो सकता है। हर महिला की चाहत होती है कि उनके होंठ गुलाब की पंखुड़ी की तरह नर्म, मुलायम और गुलाबी हों। इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों का लिप मास्क एक बेहतर विकल्प माना जा सकता है। दरअसल, गुलाब की पंखुड़ियां एंटी-इन्फलेमेटरी तत्वों से भरपूर होती हैं, जो त्वचा से संबंधित सूजन को कम करने में मदद कर सकती हैं। वहीं एक अन्य शोध के मुताबिक, गुलाब की पंखुड़ियों में एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो स्किन एजिंग की समस्या जैसे :- झुर्रियां और पिग्मेंटेशन से बचाव में लाभकारी हो सकते हैं। यहीं कारण है कि कई लिप बाम और लिपस्टिक को बनाने के लिए भी गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है।

5. कोको और चॉकलेट लिप थेरेपी
सामग्री :
-एक चम्मच कोको बटर
-दो क्यूब डार्क चॉकलेट
-एक विटामिन-ई का कैप्सूल

उपयोग करने का तरीका :
-सबसे पहले चॉकलेट के टुकड़ों को और बटर को पिघला लें।
-अब विटामिन-ई कैप्सूल को तोड़कर उसका तेल इसमें मिलाएं।
-फिर इस मिश्रण को किसी कटोरी में निकालकर ठंडा होने दें।
-जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे अपने होंठों पर लगाएं और 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें।
-उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

कब और कितनी बार इसका उपयोग करें?
जब भी आपको लगे कि आपके होंठ रूखे हो रहे हैं या नमी खो रहे हैं, तो इस मिश्रण को लगाया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है?
कोकोआ बटर एक अच्छा मॉइश्चराइजर है, जो त्वचा को नमी प्रदान कर सकता है। वहीं इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा कर सकते हैं। इसके साथ ही कोकोआ में पॉलीफेनोल यौगिक मौजूद होते हैं, जो त्वचा की झुर्रियों, महीन रेखाओं आदि समस्याओं से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। साथ ही यह त्वचा की प्राकृतिक रंगत को बनाए रखने में भी मदद कर सकते हैं। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि यह लिप थेरेपी फटे व सूखे होंठों को ठीक करने के साथ ही उन्हें प्राकृतिक गुलाबी बनाने में मददगार हो सकती है।

6. एलोवेरा जेल का लिप मास्क
सामग्री :
-ताजा एलोवेरा जेल (आप चाहें तो बाजार में मिलने वाला एलोवेरा जेल भी उपयोग कर सकते हैं)
-जैतून का या नारियल का तेल

उपयोग करने का तरीका :
-एलोवेरा का पत्ता लें और उसे बीच से काट लें।
-अब चम्मच के जरिए इसमें से जेल निकालकर एक कटोरी में रख लें।
-फिर इसमें कुछ बूंद जैतून या नारियल का तेल मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
-आप इस मिश्रण को लिप बाम की तरह लगा सकते हैं।
-इस मिश्रण को आप फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं।

कब और कितनी बार इसका उपयोग करें?
इसे लिप बाम की तरह कभी भी लगा सकते हैं।

कैसे फायदेमंद है?
एलोवेरा जेल के फायदे तो जगजाहिर हैं। यह न सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा के लिए भी लाभकारी हो सकता है। एलोवेरा में जिबरेलिन्स और ऑक्सिन नामक हॉर्मोन्स होते हैं, जिनमें एंटीइंफ्लेमेटरी के साथ-साथ हीलिंग यानी किसी भी तरह के घाव को भरने के गुण होते हैं। इसके अलावा यह त्वचा को मॉइश्चराइज करने का काम भी कर सकता है। वहीं नारियल या जैतून का तेल भी त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने का काम कर सकता है। इस आधार पर माना जा सकता है कि नारियल या जैतून तेल के साथ एलोवेरा रूखे या फटे होंठ से राहत दिलाने में अधिक प्रभावी साबित हो सकता है।

7. चुकंदर का लिप बाम
सामग्री :
-आधा चम्मच चुकंदर का पाउडर
-एक चम्मच शिया बटर
-दो चम्मच जैतून का तेल
-एक चम्मच बीवैक्स पेलेट्स
-एक छोटा लिप बाम जार

उपयोग करने का तरीका :
-एक शीशे के जार में शिया बटर, जैतून का तेल और बीवैक्स डालें।
-अब एक सॉसपैन में पानी गर्म करें और इसमें उस जार को रखें।
-इसे तब तक रखें, जब तक जार के अंदर की सामग्रियां पिघलकर आपस में मिल न जाएं।
-फिर इस मिश्रण में चुकंदर का पाउडर डालकर मिश्रण तैयार करें।
-इसके बाद इस मिश्रण को छोटे लिप बाम जार में डालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
-जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे अपने होंठों पर लगाएं।

कब और कितनी बार इसका उपयोग करें?
इसे लिप बाम की तरह कभी भी लगा सकते हैं।

viplav

viplav

    Next Story