Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Shraddha Murder Case Update : आफताब ने मर्डर के पहले देखी थी 'डेक्सटर' वेब सीरीज, मामलें में आज 4 नए खुलासे, पुलिस आरोपी को लेकर पहुंची महरौली जंगल 

viplav
15 Nov 2022 1:29 PM GMT
Shraddha Murder Case Update : आफताब ने मर्डर के पहले देखी थी डेक्सटर वेब सीरीज, मामलें में आज 4 नए खुलासे, पुलिस आरोपी को लेकर पहुंची महरौली जंगल 
x

नई दिल्ली। Shraddha Murder Case Update : दिल दहला देने वाला श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब अमिन पूनावाला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लगतार जांच कर रही है। इस संगीन मर्डर केस में धीरे धीरे खुलासे होते जा रहे है। आफताब पर लिव इन पार्टनर 27 साल की श्रद्धा की कथित …

नई दिल्ली। Shraddha Murder Case Update : दिल दहला देने वाला श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब अमिन पूनावाला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लगतार जांच कर रही है। इस संगीन मर्डर केस में धीरे धीरे खुलासे होते जा रहे है। आफताब पर लिव इन पार्टनर 27 साल की श्रद्धा की कथित तौर से ह्त्या करने का आरोप है। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद आफताब ने कुबूल किया था कि मर्डर के बाद उसने शरीर के 35 टुकड़े किए और उन्हें जंगल में फेंक दिया है।

Shraddha Murder Case Update : बताया जा रहा है कि अब तक 10 बॉडी पार्ट्स मिले है, लेकिन पुलिस ने अभी इस पर कोई बयान नहीं दिया है। एक और चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि आफताब ने मर्डर के बाद एक लड़की को फ्लैट पर बुलाया था। तब श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स फ्लैट में ही थे।

Shraddha Murder Case Update : आफताब और दूसरी लड़की डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। पुलिस अब इस डेटिंग ऐप से आफताब के प्रोफाइल की जानकारी जुटाएगी। पुलिस जानेगी कि आफताब किन लड़कियों से मिला और क्या हत्या की वजह इनमें से कोई लड़की तो नहीं।

Shraddha Murder Case Update : फ़िलहाल पुलिस आफताब को लेकर के महरौली जंगल लेकर के पहुंची हुई है। हथियार और बॉडी के टुकड़े तलाश किए जा रहे हैं। पुलिस टीम आफताब की निशानदेही पर जंगल में कई जगहों पर सर्चिंग कर रही है।

आज चौंकाने वाले 4 नए खुलासे

1. श्रद्धा ने ही डेटिंग ऐप पर आफताब से संपर्क किया था
अब यह सामने आया है कि डेटिंग ऐप बम्बल के जरिए श्रद्धा ने आफताब से संपर्क किया था। इस ऐप पर फीमेल मेंबर ही सबसे पहले मैच में दिखाए जा रहे मेल मेंबर को कॉन्टैक्ट कर सकती है। अगर सेम सेक्स वाले मेंबर्स के बीच बातचीत हो रही है तो कोई भी मेंबर पहले मैसेज कर सकता है।

2. मर्डर के बाद दूसरी लड़की फ्लैट में बुलाई, श्रद्धा के टुकड़े अलमारी में छिपा दिए

श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब ने डेटिंग ऐप बम्बल के जरिए ही दूसरी लड़कियों से संपर्क किया। एक लड़की को फ्लैट पर बुलाया भी। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जब दूसरी लड़की घर आई तो श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े फ्रिज में ही रखे थे। उन्हें आफताब ने अलमारी में छिपा दिया। दिल्ली पुलिस अब बम्बल से जानकारी मांगने की तैयारी कर रही है। पुलिस को पता करना है कि मर्डर के बाद जो लड़की आफताब के घर आई थी, वो कौन है। पुलिस जानना चाहती है कि क्या यही लड़की इस हत्या की वजह है।

3. आफताब-श्रद्धा 8 मई को दिल्ली पहुंचे, 18 को कत्ल

आफताब-श्रद्धा मुंबई से दिल्ली 8 मई को आए थे। यहां से पहाड़गंज के होटल और फिर साउथ दिल्ली में रहने लगे। साउथ दिल्ली के बाद महरौली के जंगल के पास फ्लैट लिया था। दिल्ली पहुंचने के 10 दिन बाद यानी 18 मई को आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर दिया।

4. जंगल के पास फ्लैट दिलाने वाला अरेस्ट
मर्डर केस में बद्री नाम के शख्स की एंट्री हुई है। यही वो शख्स है, जिसने आफताब को महरौली इलाके में फ्लैट दिलाया। पुलिस अब इससे पूछताछ कर रही है। इसी फ्लैट से आफताब शव के टुकड़े फेंकने के लिए जंगल जाता था।

आरोपी वेब सीरीज का शौक़ीन

पुलिस का कहना है कि आफताब हॉलीवुड की वेब सीरीज देखने का शौकीन है। वेब सीरीज देखने के बाद उसने श्रद्धा की हत्या कर शव के टुकड़े करने की साजिश रची। चूंकि, शेफ होने की वजह से उसे शव के टुकड़े करने और उसे सुरक्षित करने की जानकारी पहले से थी। इसलिए उसने हत्याकांड को लेकर पूरी योजना बना ली। इसीलिए वह जंगल के आसपास का एरिया तलाश रहा था।

आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि 'डेक्सटर' वेब सीरीज की कहानी में आखिर ऐसा क्या है, जिसे देखने के बाद आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर उसके शव के साथ ऐसी दरिंदगी की। दरअसल, 'डेक्सटर' एक क्राइम-ड्रामा सीरीज है। इसमें माइकल सी हाल ने 'डेक्सटर' का किरदार निभाया है।

इसकी कहानी 3 साल की उम्र में अनाथ हुए 'डेक्सटर' नाम के लड़के के आस-पास घूमती है। इस बच्चे को मियानी पुलिस अफसर हैरी मॉर्गन अडॉप्ट कर लेता है। बच्चे ने बछपन में अपनी मां की आरी से हत्या देखी थी, यह वारदात उसके जहन में बैठ जाती है। हैरी मॉर्गन 'डेक्सटर' के दिमाग में लगे इस सदमे को पहचान जाता है।

इसके बाद वह कानूनी दाव पेंच को ध्यान में रखकर उसकी हत्यारों का मर्डर करने में सहायता करता है। इससे वह मर्डर के अपराध से बच निकलता है। इसके बाद 'डेक्सटर' खुद को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस मेट्रो स्टेशन में फॉरेंसिक स्पेशलिस्ट की जॉब करता है।

Next Story