Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Bhent Mulakat : क्षेत्रवासियों को मिली सौगात, CM भूपेश बघेल ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं 

naveen sahu
15 Nov 2022 5:29 PM GMT
Bhent Mulakat : क्षेत्रवासियों को मिली सौगात, CM भूपेश बघेल ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं 
x

राजनांदगांव। आज प्रदेश के के मुख्यमंत्री भूपेश राजनांदगांव जिले में भेंट मुलाकात (Bhent Mulakat) कार्यक्रम के तहत पहुंचे। जहाँ उन्होंने क्षेत्रवासियों को कई महत्वपूर्ण सौगात दी हैं।   Read More : Bhent Mulakat : CM भूपेश बघेल ने घुमका में रानी अवंती बाई की प्रतिमा का किया अनावरण, बलिदान को याद करते हुए उनकी वीरता को …

राजनांदगांव। आज प्रदेश के के मुख्यमंत्री भूपेश राजनांदगांव जिले में भेंट मुलाकात (Bhent Mulakat) कार्यक्रम के तहत पहुंचे। जहाँ उन्होंने क्षेत्रवासियों को कई महत्वपूर्ण सौगात दी हैं।

Read More : Bhent Mulakat : CM भूपेश बघेल ने घुमका में रानी अवंती बाई की प्रतिमा का किया अनावरण, बलिदान को याद करते हुए उनकी वीरता को किया नमन

ग्राम - घुमका, विकासखण्ड - राजनांदगांव

  • घुमका को नगर पंचायत बनाने की घोषणा।
  • घुमका में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।
  • घुमका को तीन महीने की सीमावधि में पूर्ण तहसील का स्वरूप देने की घोषणा।
  • बघेरा में सरकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।
  • रुसे बांध की नहर लाइनिंग की घोषणा।
  • घुमका से गोपालपुर सड़क चौड़ीकरण की घोषणा।
  • तेंदूनाला जलाशय में नहर लाइनिंग और उसके विस्तार की घोषणा।
  • जेवर कट्टा जलाशय में नहर लाइनिंग का कार्य की घोषणा।
  • हरडुवा, खारा और मुरमुंदा हाई स्कूल को हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा।

ग्राम - बेलगांव, विकासखण्ड - डोंगरगढ़

  • ग्राम बेलगांव में निस्तारी तालाब का सौन्दर्यीकरण और नाली निर्माण की घोषणा।
  • देवकट्टा जलाशय की नहरों का सीसी लाईनिंग का कार्य किया जाएगा।
  • कुकरापाट जलाशय का निर्माण की घोषणा।
  • मुढ़ीपार में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा।
  • टोलागांव में सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी।
  • हाई स्कूल गाड़ाघाट एवं घोटिया के हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया जाएगा।
  • हायर सेकेण्डरी स्कूल टोलागांव जो हाई स्कूल भवन में संचालित है, उसके लिए दो अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जाएगा।
  • ठेलकाडीह के हायर सेकेण्डरी स्कूल में दो अतिरिक्त कमरे बनाए जाएंगे। माड़ीतराई में हाई स्कूल भवन निर्माण की घोषणा।

डोंगरगढ़

  • मुख्यमंत्री ने पटेल कोसरिया समाज के सामाजिक भवन की मांग पर 12 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की।
  • मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति दी।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कच्छ गुर्जर गुजराती क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कमरा निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी।
  • मुुख्यमंत्री ने सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कमरा और बाउंड्रीवाल के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति दी।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पवार क्षत्रिय समाज के सामाजिक हाल निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी।

Next Story