Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

IPL New Season 2023 : माही के मंसूबे पर फिरा पानी, KKR के हुए Lord Thakur, सीजन से पहले जुड़ने वाले बने तीसरे खिलाड़ी

viplav
14 Nov 2022 12:24 PM GMT
IPL New Season 2023
x

नई दिल्ली। IPL New Season 2023 : साल 2022 के वर्ल्ड कप (WC T20 2022) की विजेता मिलने के बाद क्रिकेट फिअंस की निगाहें आइपीक्ल 2023 से पहले होने वाली मिनी ऑक्शन पर टिकी है। इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आई है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, KKR ने …

नई दिल्ली। IPL New Season 2023 : साल 2022 के वर्ल्ड कप (WC T20 2022) की विजेता मिलने के बाद क्रिकेट फिअंस की निगाहें आइपीक्ल 2023 से पहले होने वाली मिनी ऑक्शन पर टिकी है। इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आई है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, KKR ने मेगा इवेंट के लिए दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को अपनी टीम ने शामिल करने का फैसला किया है।

IPL New Season 2023 : बता दें कि शार्दुल ठाकुर आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे टीम का हिस्सा हैं। 2022 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में शार्दुल को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी।

अब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलेंगे शार्दुल ठाकुर

IPL New Season 2023 :रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी आईपीएल के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स भी शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी, लेकिन KKR ने बाजी मारते हुए 'लॉर्ड' शार्दुल को अपनी टीम से जोड़ा। डीसी के साथ अपने कार्यकाल में तेज गेंदबाज ने अच्छा प्रदर्शन किया था। शार्दुल ने 14 मैचों में 9.79 की इकॉनोमी के साथ 15 विकेट लिए थे।

IPL New Season 2023 : उन्होंने बल्ले से भी योगदान दिया और लगभग 138 की स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए। आईपीएल ट्रेडिंग विंडो के दौरान ठाकुर को सफलतापूर्वक साइन करने के बाद, केकेआर को उम्मीद होगी कि टीम इंडिया का तेज गेंदबाज आगामी सीजन में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

IPL New Season 2023 : केकेआर ट्रेडिंग विंडो में सबसे सक्रिय टीम रही है। शार्दुल ठाकुर से पहले उन्होंने गुजरात टाइटन्स से स्टार न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और अफगानिस्तान के विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज को साइन किया।

केकेआर से ट्रेड के जरिये आगामी सीजन से पहले जुड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बने शार्दुल ठाकुर

IPL New Season 2023 :कोलकाता ने इससे पहले आईपीएल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ लोकी फर्ग्यूसन को और विकेटकीपर बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ को ट्रेड के जरिये अपनी टीम में शामिल कर लिया है। फर्ग्यूसन को गुजरात ने 10 करोड़ में खरीदा था। वहीं गुरबाज़ को जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के रूप में 50 लाख में अपनी टीम में शामिल किया था।

IPL New Season 2023 : कीवी तेज गेंदबाज़ फर्ग्यूसन ने आईपीएल 2022 में गुजरात को 13 मैच में प्रतिनिधित्व करते हुए 8.96 के इकॉनमी रेट से 12 बल्लेबाज़ों को अपना शिकार बनाया। वहीं अफगानिस्तान के दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज़ गुरबाज़ को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था।

Next Story