Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाया बाल दिवस, शिक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक...

Rohit Banchhor
14 Nov 2022 4:00 PM GMT
CG News
x

मनेन्द्रगढ़, एसके मिनोचा। CG News आदर्श कंप्यूटर एकेडमी और आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में 14 नवंबर को धूमधाम से पंडित जवाहरलाल नेहरु की जन्मतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में आदर्श कंप्यूटर अकैडमी आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के संचालक रमेश सोनी और सह संचालक संजू सोनी के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर …

CG News

मनेन्द्रगढ़, एसके मिनोचा। CG News आदर्श कंप्यूटर एकेडमी और आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में 14 नवंबर को धूमधाम से पंडित जवाहरलाल नेहरु की जन्मतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में आदर्श कंप्यूटर अकैडमी आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के संचालक रमेश सोनी और सह संचालक संजू सोनी के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट संस्था में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को बाल दिवस की बधाई दी गई।

Read More : CG News : पीसी-पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों का पालन सभी नर्सिंग होम एवं सोनोग्राफी सेंटर सुनिश्चित करें : कलेक्टर

उन्होंने बताया कि यह खास दिन बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।
जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत अधिक प्रेम था। अपने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों की मुस्कुराहट में खो जाना चाहते थे। इनके साथ समय बिताते हुए वह खुद बच्चे बन जाते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति उनके लगाव और प्यार के कारण इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

CG News

इस कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक सोहन यादव, मनीषा सिंह, स्वाति सोनी, महिपाल, सरोज के साथ संस्था के छात्र-छात्रा आरजू, समीक्षा, कविता, जया, मोनिका, देवेंद्र, रोहन, नीरज, राज, आर्यन, लक्ष्मी, कुंती, स्नेहा, आदर्श सोनी उपस्थित रहे।

Next Story