Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Gujarat Assembly Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 10 लाख नौकरियां, किसानों को 3 लाख तक कर्ज माफ सहित किये कई बड़े वादे...

Sharda Kachhi
12 Nov 2022 8:23 AM GMT
Gujarat Assembly Election 2022
x

अहमदाबाद : अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें पार्टी ने 10 लाख रुपये तक के इलाज और दवाइयों को मुफ्त करने का ऐलान किया है। इसके अलावा कहा गया है कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों …

Gujarat Assembly Election 2022

अहमदाबाद : अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें पार्टी ने 10 लाख रुपये तक के इलाज और दवाइयों को मुफ्त करने का ऐलान किया है। इसके अलावा कहा गया है कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। पार्टी ने घोषणा पत्र में कहा है कि वह किसानों का तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेगी। कांग्रेस ने घोषणापत्र में किसान और युवाओं पर फोकस किया है।

अहमदाबाद में घोषणापत्र जारी करते हुए अशोक गहलोत ने किसानों का कर्ज माफ करने और 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से मेनिफेस्टो को महत्व देती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो वचन दिए हैं, वो हर हाल में पूरा किया जाएगा। 6 लाख लोगों से पूछकर हमने मेनिफेस्टो तैयार किया है।

READ MORE : Cyber Crime : अश्लील मैसेज से इस गांव की लड़कियां और महिलाएं परेशान, अलग-अलग नंबरों से आ रहे गंदे-गंदे कॉल से मैसेजेस, फोटो से भी की जा रही छेड़छाड़…

- प्रत्येक गुजराती को 10 लाख तक के निशुल्क इलाज की जजम्मेदारी, निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।

- किसानों का 3 लाख तक कर्ज माफ, बिजली बिल माफ, आम बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली।

- गुजरात में 10 लाख सरकारी नौकरियों में युवाओं की भर्ती, 50 फीसदी नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

- सरकारी नौकरियों, कॉन्ट्रैक्ट-आउटसोर्सिंग व्यवस्था में खत्म होगी, बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 3000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता।

- दूध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी, 500 रुपये में गैस सिलेंडर किया जाएगा।

- गुजरात में 3000 सरकारी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुलेंगे, जिसमें केजी से पीजी तक की लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

- 4 लाख रुपये का कोविड मुआवजा दिया जाएगा।

- पिछले 27 वषों में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी जांच की जाएगी, भ्रष्टाचार विरोधी कानून लाया जाएगा और दोषियों को जेल होगी।

- गुजरात में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी।

- मनरेगा योजना जैसी शहरी रोजगार गारंटी योजना लाई जाएगी।

- कुपोषण को रोकने और गरीबों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए योजना लागू की जाएगी।

READ MORE : CG Breaking : मेडिकल की सीटों में की गई बढ़ोत्तरी, 100 से बढ़ कर हुई 125, NMC ने जारी किया आदेश…

बता दें कि गुजरात में अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने गठबंधन किया है। शरद पवार की पार्टी राज्य की तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के तहत एक दिसंबर जबकि दूसरे चरण के तहत पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को सामने आएंगे।

गुजरात में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। गुजरात में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस चुनावी मैदान में आमने-सामने है। गुजरात में कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। 2017 गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात की जाए तो कांग्रेस ने 77 सीट पर जबकि भाजपा ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Next Story