Begin typing your search above and press return to search.
Bihar

Ajab Gajab : रात में गर्लफ्रेंड से मिलने घर पहुंचा प्रेमी, परिवार वालों ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर हुआ कुछ ऐसा...

naveen sahu
12 Nov 2022 10:48 AM GMT
Ajab Gajab : रात में गर्लफ्रेंड से मिलने घर पहुंचा प्रेमी, परिवार वालों ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर हुआ कुछ ऐसा...
x

मुजफ्फरपुर। Ajab Gajab बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अनोखा मामला सामने आया हैं। यहाँ प्रेमी रात के समय चुपके से प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। वहां प्रेमिका के घरवालों उनका इंतजार कर रहे थे। घरवालों ने उन दोनों को साथ में पकड़ लिया। इसके बाद परिवार और उन दोनों की रजामंदी से गांव …

मुजफ्फरपुर। Ajab Gajab बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अनोखा मामला सामने आया हैं। यहाँ प्रेमी रात के समय चुपके से प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। वहां प्रेमिका के घरवालों उनका इंतजार कर रहे थे। घरवालों ने उन दोनों को साथ में पकड़ लिया। इसके बाद परिवार और उन दोनों की रजामंदी से गांव वालों के सामने ही दोनों को शादी करा दी।

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड क्षेत्र के खेतलपुर में प्रेमी अपनी प्रेमिका काजल से रात के समय मिलने पहुंचा था। वहां पहुंचने पर जब वो अपनी प्रेमिका के साथ कमरे में था। उस समय प्रेमिका के परिवारवालों को उसके होने की भनक लग गई। इसके बाद परिवारवालों ने उस पकड़ कर पहले तो मारा, फिर बंधक बना लिया।

Read More : Ajab Gajab : सात फेरे से पहले दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, शादी में आए मेहमानों के उड़े होश, होने लगी इस बात की चर्चा….

दिनभर बंधक बने रहने के बाद अगले दिन दोनों को लड़की के परिवारवालों ने गांव की पंचायत के सामने पेश किया। दोनों एक ही जाति के थे, इसके बाद पंचायत बैठी। लड़का-लड़की से एक-दूसरे से शादी के लिए राजी होने की बात पूछी गई। इस पर दोनों ने शादी के लिए अपनी रजामंदी दे दी। इसके तुरंत बाद ही दोनों की सभी के सामने शादी करा दी गई। लड़के ने गांव वालों के सामने ही प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा।

बताया गया कि लड़का-लड़की के बीच पिछले एक साल से लव अफेयर चल रहा था। शादी के बाद प्रेमिका ने कहा कि वह अपने प्रेमी से बहुत प्यार करती है। मेरे परिवार को हम दोनों के बारे में पहले से पता था। अब हम दोनों की शादी हो गई है इसलिए मैं बहुत खुश हूं।

Next Story