Begin typing your search above and press return to search.
Economy

Share Market Today : वीकली एक्सपाइरी के दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, Sensex 420 अंक गिरा, निवेशकों में कोई घबराहट नहीं

viplav
10 Nov 2022 11:01 AM GMT
Share Market Closing
x

नई दिल्ली. Share Market Today : शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को गिरावट दर्ज हुई। कारोबार के अंत में आज सेंसेक्स (Sensex) 419.85 अंकों (0.69 फीसदी) की गिरावट के साथ 60,613.70 पर बंद हुआ है। निफ्टी (Nifty) में 128.80 अंकों (0.71 फीसदी) की गिरावट आई है और यह 18,028.20 पर …

Share Market News

नई दिल्ली. Share Market Today : शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को गिरावट दर्ज हुई। कारोबार के अंत में आज सेंसेक्स (Sensex) 419.85 अंकों (0.69 फीसदी) की गिरावट के साथ 60,613.70 पर बंद हुआ है। निफ्टी (Nifty) में 128.80 अंकों (0.71 फीसदी) की गिरावट आई है और यह 18,028.20 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी (Nifty Bank) 179.40 अंक (0.43फीसदी) गिरकर 41,603.80 पर बंद हुआ है।

इसलिए नहीं है निवेशकों में घबराहट

Share Market Today : मुख्य सूंचकांकों में गिरावट के बावजूद डर का मीटर इंडिया विक्स (India VIX) आज 2 प्रतिशत से अधिक गिरा है। इंडिया विक्स का गिरना बाजार में कम ऊथल-पुथल (उतार-चढ़ाव) का संकेत होता है। इसके गिरने से समझा जा सकता है फिलहाल बाजार किसी कारण विशेष से गिरा है, जबकि निवेशकों में कोई घबराहट नहीं है।

Share Market Today : यूरोपियन बाजारों में दोपहर 3:10 बजे तक FTSE में 0.21 गिरावट थी तो CAC भी -0.54 फीसदी गिरकर ट्रेड हो रहा था। इसी के साथ DAX भी आज 0.13 टूटा हुआ था। एशियन बाजारों में NIKKEI 225 में 0.98 की तो HANG SENG इंडेक्स में 1.70 फीसदी की गिरावट थी. KOSPI भी आज 0.91 गिरा हुआ था।

Next Story