Begin typing your search above and press return to search.
NATIONAL

Gujarat Assembly Election 2022 : BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 160 नामों का किया ऐलान, क्रिकेटर Ravindra Jadeja की वाइफ को भी मिली टिकट, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव, देखें लिस्ट......

Sharda Kachhi
10 Nov 2022 6:45 AM GMT
Gujarat Assembly Election 2022 : BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 160 नामों का किया ऐलान, क्रिकेटर Ravindra Jadeja की वाइफ को भी मिली टिकट, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव, देखें लिस्ट......
x

नई दिल्ली/अहमदाबाद। Gujarat Assembly Election 2022 आज से महज कुछ हफ्तों बाद गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसकी तैयारी जोरों शोरों से शुरु हो चुकी है। इसी कड़ी में भाजपा ने गुजरात में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर दी है। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस …

नई दिल्ली/अहमदाबाद। Gujarat Assembly Election 2022 आज से महज कुछ हफ्तों बाद गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसकी तैयारी जोरों शोरों से शुरु हो चुकी है। इसी कड़ी में भाजपा ने गुजरात में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर दी है। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में लिस्ट फाइनल कर दी गई थी और औपचारिक ऐलान शेष था। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया है। पीएम मोदी की अगुआई में केंद्रीय समिति की ओर से मुहर के बाद 160 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है।

Gujarat Assembly Elections जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, उसमें 84 उन सीटों के हैं, जहां पहले फेज में 1 दिसंबर को मतदान होना है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को घाटलोढिया सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। मांडवी से अनिरुद्ध भाई को टिकट दिया गया है तो हाल ही में पुल हादसा देखने वाले मोरबी से कांतिलाल पर भरोसा जताया गया है।

अंजार से त्रिकम भाई और गांधीधाम से मालती बेन को प्रत्याशी बनाया गया है। जाम नगर नॉर्थ से रविंद्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा को टिकट दिया गया है। जामनगर ग्रामीण से राघव जी को उतारा गया है।

राजकोट से उदयभाई को टिकट दिया गया है। पोरबंदर से भाजपा ने बाबू भाई पोखरिया पर भरोसा जताया है। भरुच से रमेश भाई मिस्त्री को प्रत्याशी चुना गया है। जैतपुर से जयेश भाई को टिकट दिया गया है।

बता दें कि गुजरात में करीब 5 करोड़ मतदाता 1 और 5 दिसंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे, जो 8 दिसंबर को मतगणना के साथ सामने आएगा।

कौन कहां से लड़ेगा चुनाव, देखिए लिस्ट

  1. भूपेंद्र पटेल – घाटलोडिया सीट
  2. त्रिकम बिजल छंगा – अंजार सीट
  3. मालती माहेश्वरी – गांधीधाम सीट
  4. जयेश रदडिया – जेतपुर सीट
  5. प्रद्युम्न सिंह – अब्दसा सीट
  6. महेश काशवाला – सावरकुंडला
  7. उदय कांगड़ – राजकोट पूर्व
  8. पभुबा मानेक – द्वारका
  9. भगवान बराड़ – तलाल
  10. जयसुख काकड़िया – धारी
  11. दर्शन देशमुख – नंदोडी
  12. केशुभाई नाकरानी – गरियाधारी
  13. किशोर कनानी – वराछा
  14. ईश्वरसिंह पटेल – अंकलेश्वर
  15. प्रवीणभाई घोघराई – करंजी
  16. वीनू मोरादिया – कटारगाम
  17. विजय पटेल- डांग
  18. नरेश पटेल – गंडेविक
  19. पीयूष पटेल – वासंदा
  20. अरविंद पटेल – धर्मपुर
  21. रमेश पटेल – जलालपुर
  22. कनुभाई देसाई – पारदी
  23. स्वरूप ठाकोर – वावी
  24. शंकर चौधरी – थराडी
  25. जवाहर चावड़ा – मानवादर
  26. रघुभाई पारघी- दंत
  27. किरीटभाई पटेल – उंझा
  28. ऋषिकेश पटेल – विसनगर
  29. ईश्वर परमार- बारडोली
  30. प्रवीण माली – दीसा
  31. भीखीबेन – बयादी

Next Story