Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

कबीर सिंह बना जिला अस्पताल का डॉक्टर, नशे में महिला मरीज को मारे कई थप्पड़

viplav
10 Nov 2022 3:04 PM GMT
कबीर सिंह बना  जिला अस्पताल का डॉक्टर, नशे में महिला मरीज को मारे कई थप्पड़
x

कोरबा, विप्लव लांजेवार। CG Video :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अपस्ताल में डॉक्टर का कथित तौर पर महिला मरीज को थप्पड़ मारते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अस्पताल (Korba District Hospital) का बताया जा रहा है, जहां नशे में धुत एक डॉक्टर ने इलाज कराने आई महिला मरीज की …

कोरबा, विप्लव लांजेवार। CG Video : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अपस्ताल में डॉक्टर का कथित तौर पर महिला मरीज को थप्पड़ मारते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अस्पताल (Korba District Hospital) का बताया जा रहा है, जहां नशे में धुत एक डॉक्टर ने इलाज कराने आई महिला मरीज की पिटाई कर दी। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला के गाल पर कई थप्पड़ मारे और उसके बाल भी नोचे।

READ MORE: मलाइका अरोड़ा बनने वाली हैं अर्जुन कपूर की दुल्हनिया, शादी के लिए कहा हां

CG Video : घटना से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया है। वहीं मारीला मरीज का वीडियो भी वायरल हो गया है। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आए और आरोपी डॉक्टर को नोटिस जारी कर दिया है।

CG Video : मीडिया जानकारी के अनुसार, महिला मरीज के बेटे गेरवानी गांव निवासी श्याम कुमार ने कहा कि मंगलवार (8 नवंबर) देर रात उनकी मां सुखमती की तबीयत अचानक से खराब हो गई। उसने बताया कि उसकी मां ब्लड प्रेशर की मरीज है। उसने तुरंत हेल्थ लाइन सेवा पर मदद के लिए कॉल किया, लेकिन उन्होंने इसमें देर लगने की बात कही। उसके बाद श्याम अपनी बीमार मां को बिना समय गवाए ऑटो रिक्शा में बैठाकर कोरबा जिला अस्पताल पहुंचा।

मारे कई थप्पड़ और बाल भी नोचे

CG Video : श्याम ने कहा कि उस समय कैजुअल्टी ड्यूटी पर मौजूद एक डॉक्टर ने उसकी मां सुखमती को स्ट्रेचर पर लिटाया और उसे थप्पड़ मारने लगा। आरोपी डॉक्टर ने सुखमती के गाल पर कई थप्पड़ मारे और उसके बाल भी नोचे। इस पर, जब मरीज के बेटे ने आपत्ति जताई तो डॉक्टर ने उसे चुप करा दिया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।

वीडियो बायरल होने के बाद हरकत में आया अस्पताल प्रशासन

CG Video : वीडियो वायरल होने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद आरोपी डॉक्टर की पहचान उसे शुरुआती तौर पर नोटिस दिया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ये मामला काफी गंभीर है। इसलिए मामले से जुड़े डॉक्टर का पक्ष आने के बाद इसमें आगे कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने आश्वासन दिया कि दोषी डॉक्टर को बख्शा नहीं जाएगा।

viplav

viplav

    Next Story