- Home
- /
- Chhattisgarh
- /
- CG NEWS : मुख्यमंत्री...
CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिमला में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा - कांग्रेस अध्यक्ष...देखें तस्वीर
रायपुर/शिमला। CG NEWS कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिमला में सीएम भूपेश बघेल ने मुलाकात की, जिसकी जानकारी देते हुए सीएम ने ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी ने आज शिमला में कांग्रेस नेताओं से मुलाक़ात की।@खरगे कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी ने आज शिमला में कांग्रेस नेताओं से …
रायपुर/शिमला। CG NEWS कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिमला में सीएम भूपेश बघेल ने मुलाकात की, जिसकी जानकारी देते हुए सीएम ने ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी ने आज शिमला में कांग्रेस नेताओं से मुलाक़ात की।@खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी ने आज शिमला में कांग्रेस नेताओं से मुलाक़ात की। @kharge pic.twitter.com/h5jt1LGiYA
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 8, 2022
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार दोपहर बाद राजधानी शिमला पहुंचे। चौड़ा मैदान स्थित होटल में रुके खरगे ने शाम के समय पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार की समीक्षा की। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर फीडबैक भी लिया। इसके बाद खरगे ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ आगामी रणनीति बनाई।
आज शिमला में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel जी, हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी श्री @ShuklaRajiv जी, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती @virbhadrasingh जी pic.twitter.com/9UsTOOQGpJ
— Himachal Congress (@INCHimachal) November 8, 2022
हिमाचल प्रदेश में कल यानी 10 नवंबर की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद जनसभाएं और अन्य प्रचार बंद हो जाएंगे। केवल डोर-टू-डोर प्रचार ही होगा।