Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG CRIME : प्रेमी जोड़े ने होटल के कमरे में लगाई फांसी, पंखे में झूलती हुई मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस...

Sharda Kachhi
9 Nov 2022 9:44 AM GMT
CG CRIME : प्रेमी जोड़े ने होटल के कमरे में लगाई फांसी, पंखे में झूलती हुई मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस...
x

भिलाई। CG CRIME दुर्ग से बड़ी खबर सामने आ रही है स्मृति नगर थाना क्षेत्र के एक होटल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक शादीशुदा था। वहीं युवती अविवाहिता थी। भिलाई शहर के स्मृति नगर …

भिलाई। CG CRIME दुर्ग से बड़ी खबर सामने आ रही है स्मृति नगर थाना क्षेत्र के एक होटल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक शादीशुदा था। वहीं युवती अविवाहिता थी। भिलाई शहर के स्मृति नगर में स्थित एक निजी होटल में प्रेमी जोड़े ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी है। होटल कृष में प्रेंमी जोड़े की लाश एक साथ पंखे से झूलती हुई मिली है। खबर लगने पर पुलिस होटल पहुँची और शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। यह पूरा मामला स्मृति नगर थाने क्षेत्र का है।

स्मृति नगर पुलिस ने बताया, होटल कृष में मंगलवार की शाम कातिल बोर्ड दुर्ग निवासी अफरोज खान और उसकी प्रेमिका कोहका निवासी तापसी रुके थे। दोनों एक दूसरे से लंबे समय से प्रेम किया करते थे। अफरोज खान पहले से शादीशुदा है। बुधवार की सुबह होटल के वेटर ने कमरे का दरवाजा खटखटाया काफी देर तक बंद था जिसे तोड़कर देखने पर अफरोज और तापसी पंखे पर लटके मिले।

खबर लगने पर स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची शव का पहचान कर परिजनों को बुलाया गया। प्रेमी जोड़े की फांसी की खबर लगते हैं। होटल के आसपास लोगों की काफी भीड़ जुड़ गई थी। बताया जा रहा है कि तापसी ने पूर्व में अफरोज के खिलाफ रेप का मामला भी दर्ज करा चुकी है। मृतक अफरोज इसी मामले में जेल भी गया था। वह अभी हालही में छूटा था।

अफरोज अक्सर इसी होटल में तापसी के साथ रुकता था। सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि प्रेमी जोड़ी ने होटल में फाँसी लगाकर आत्महत्या किया है। शिनाख़्त हो गई है पुलिस जांच में जुटी हुई है। आत्महत्या का स्पष्ट कारण पुलिस के जांच के बाद सामने आएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोहका निवासी अफरोज खान (36 वर्ष) अपनी प्रेमिका तापसी (31 वर्ष) के साथ क्रिश होटल में रुका हुआ था। अफरोज पहले भी इस होटल में अपनी प्रेमिका के साथ रुक चुका था। घटना वाले दिन तीसरी मंजिल में अफरोज ने रूम लिया था। बुधवार को जब काफी देर तक प्रेमी जोड़े कमरे से बाहर नहीं आये तो होटल के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी मैनेजर को दी, जिसके बाद बाहर से दरवाजा काफी देर तक खटखटाया गया। दरवाजा नहीं खोलने पर मास्टर चाबी से कर्मचारियों ने दरवाजा खोला और कमरे के अंदर देखा तो प्रेमी जोड़े का शव पंखे से लटके फंदे पर झूल रहा था।

इस घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक और युवती में लंबे समये प्रेम संबंध होने की जानकारी पुलिस को मिली है। फिलहाल दोनों ने किन परिस्थितियों में होटल के कमरे में फांसी लगाई इसकी जांच दुर्ग पुलिस द्वारा की जा रही है।

Next Story