- Home
- /
- Main Stories
- /
- शिल्पा शेट्टी ने...
शिल्पा शेट्टी ने मुंडवाया सिर, नया हेयरस्टाइल ने उड़ाए होश
मुंबई। बॉलीवुड Bollywood हसीनाएं हमेशा कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट Experiment करते रहते हैं। बालीवुड की ग्लैमरस डॉल शिल्पा शेट्टी Shilpa Shetty अपने न्यू लुक्स से खूब चर्चा में है। शिल्पा ने अपना आधा सिर ही मुंडवाया दिया है। यह लुक भी लोगों को खूब भा रही है। शिल्पा अक्सर ही अपने लुक्स के …
मुंबई। बॉलीवुड Bollywood हसीनाएं हमेशा कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट Experiment करते रहते हैं। बालीवुड की ग्लैमरस डॉल शिल्पा शेट्टी Shilpa Shetty अपने न्यू लुक्स से खूब चर्चा में है। शिल्पा ने अपना आधा सिर ही मुंडवाया दिया है। यह लुक भी लोगों को खूब भा रही है। शिल्पा अक्सर ही अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद को खास मेकओवर दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
शिल्पा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट Instagram Account पर एक रील वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा जिम में नजर आ रही हैं। लेकिन वर्कआउट शुरू करने से पहले शिल्पा अपने बालों को मेसी लुक देते हुए अपना नया हेयरकट भी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा ने अपने सिर के पीछे के नीचले हिस्से को मुंडवा लिया है।
हेयर स्टाइल फ्लॉन्ट करने के बाद शिल्पा फिर से एक्सरसाइज exercise करने लग जाती हैं। शिल्पा ने अपने इस नए मेकओवर वीडियो को एक खास कैप्शन के साथ शेयर किया है। शिल्पा ने लिखा- 'आप रिस्क लिए बिना और अपने कंफर्ट जोन से बाहर आए बिना हर दिन नहीं रह सकते हैं। चाहें वह अंडरकट बज कट हो या मेरा नया एरोबिक वर्कआउट: 'ट्राइबल स्क्वैट्स'.' बता दें कि कैप्शन में शिल्पा ने अपने न्यू हेयर स्टाइल को अंडरकट बज कट बताया है।
शिल्पा का यह नया अंडरकट बज कट हेयर स्टाइल कुछ यूजर्स को तो काफी पसंद आ रहा है और वो शिल्पा के वीडियो पर फायर इमोजी के साथ अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स को शिल्पा का यह हेयर स्टाइल पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने जहां तारीफ करते हुए लिखा- यह हेयर स्टाइल बहुत क्यूट है, तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- यह बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है।