Begin typing your search above and press return to search.
Political

Bharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 62 दिन, 'गुरुपूरब' पर गुरुद्वारे पहुंच राहुल गांधी ने की अरदास, कदम से कदम मिलाकर चल रहे कई नेता और कार्यकर्ता, देखें वीडियो…

Sharda Kachhi
8 Nov 2022 3:48 AM GMT
Bharat Jodo Yatra
x

Bharat Jodo Yatra:  कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है आज की पदयात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश कर चुकी है . राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर कई नेता और कार्यकर्ता सड़क पर चलते नजर आ रहे है महाराष्ट्र में यह करीब 14 दिन भ्रमण करेगी। आज 'गुरुपूरब' के पावन पर्व …

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है आज की पदयात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश कर चुकी है . राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर कई नेता और कार्यकर्ता सड़क पर चलते नजर आ रहे है महाराष्ट्र में यह करीब 14 दिन भ्रमण करेगी।

आज 'गुरुपूरब' के पावन पर्व पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देगलूर स्थित यादगार बाबा ज़ोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह जी के गुरुद्वारा पहुंचकर अरदास की। श्री गुरु नानक देव जी के आशीर्वाद से आपसी सौहार्द और समानता के लिए प्रार्थना की - यही हमारी यात्रा का लक्ष्य है।

गुरुपूरब पर राहुल गांधी ने गुरुद्वारा पहुंचकर अरदास की

राहुल गांधी ने किया ट्वीट - महाराष्ट्र में यात्रा की शुरुआत, गुरपुरब के शुभ अवसर पर गुरुद्वारा यादगारी बाबा ज़ोरावर सिंह जी, फतेह सिंह जी में अरदास से की। गुरु नानक जी के प्रेम, शांति और भाईचारे की सीख को दिल से लगाकर हम भारत जोड़ने का यह संकल्प पूरा करेंगे। सभी देशवासियों को गुरपुरब की लाखों बधाइयां।

शिवसेना नेता ने कहा कि उद्धव ठाकरे के वंशज इन दिनों मराठवाड़ा का भ्रमण कर रहे हैं और भारत जोड़ो यात्रा इसी इलाके से गुजरेगी। आदित्य ठाकरे के यात्रा में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' सोमवार रात महाराष्ट्र में प्रवेश कर गई। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ पहुंची। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ते दिखाई दिए। इस बीच उम्मीद जताई जा रही है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे इसमें हिस्सा ले सकते हैं। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देर रात नांदेड़ जिले के देगलूर पहुंचे। यहां महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी और 'भारत जोड़ो यात्रा' का देगलूर के कलामंदिर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास स्वागत किया।

राहुल गांधी ने कहा कि हमने भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की थी और ये श्रीनगर में जाकर रुकेगी। इससे पहले ये यात्रा नहीं रुकेगी चाहे कुछ भी हो जाए। पहले पीएम शिकायत करते थे कि गैस सिलेंडर 400 रु.का हो गया है लेकिन आज वो इसके दाम को लेकर शिकायत नहीं करते।

मराठवाड़ा क्षेत्र का दौरा कर रहे आदित्य ठाकरे
शिवसेना नेता सचिन अहिर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे के वंशज इन दिनों मराठवाड़ा का भ्रमण कर रहे हैं और भारत जोड़ो यात्रा इसी इलाके से गुजरेगी। अहिर ने कहा, आदित्य ठाकरे के यात्रा में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

पार्टी प्रमुख से चर्चा के बाद लिया जाएगा फैसला : अहिर
उन्होंने आगे कहा, पार्टी अध्यक्ष से चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। संयोग से वह (आदित्य) भी मराठवाड़ा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। यह देखने की भी कोशिश की जा रही है कि क्या यह यात्रा, आदित्य की रैली के साथ मेल खा सकती है।

'यात्रा के पीछे के विचार समर्थन कर रहे हर वर्ग के लोग'
अहिर ने आगे कहा, 'भारत जोड़ो यात्रा' के पीछे का विचार सभी एक साथ लाना है और जाने-अनजाने समाज के हर वर्ग के लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। अगर वे महाराष्ट्र आ रहे हैं, तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए। अहिर महाराष्ट्र विधानपरिषद के सदस्य हैं और उद्धव ठाकरे के धड़े वाली शिवसेना के प्रवक्ता हैं।

Next Story