Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

ALIA - RANBIR BABY UPDATE : आलिया-रणबीर बेटी पर प्यार लुटाते आए नजर, बताया बेबी बिल्कुल जादुई गुड़िया जैसी है, देखिए CUTE PHOTO'S...

Sharda Kachhi
8 Nov 2022 9:27 AM GMT
ALIA - RANBIR BABY UPDATE : आलिया-रणबीर बेटी पर प्यार लुटाते आए नजर, बताया बेबी बिल्कुल जादुई गुड़िया जैसी है, देखिए CUTE PHOTOS...
x

मुंबई। ALIA - RANBIR BABY UPDATE बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर के घर नन्हे महमान का आगम हुआ है। बता दें कि 6 नवंबर को बेटी को जन्म देने के बाद से ही अभिनेत्री मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ उनके फैंस भी …

मुंबई। ALIA - RANBIR BABY UPDATE बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर के घर नन्हे महमान का आगम हुआ है। बता दें कि 6 नवंबर को बेटी को जन्म देने के बाद से ही अभिनेत्री मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी खुश है। वह लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की बच्चे के साथ खेलते हुए एक तस्वीर वायरल होने लगी है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट बच्ची को दुलारती और रणबीर कपूर बच्चे को खिलाते नजर आ रहे हैं।

क्या है वायरल फोटो का सच?
कुछ फैन इस तस्वीर को साझा कर इसे रणबीर-आलिया की बेटी की पहली तस्वीर बता रहे हैं। वहीं, कुछ दावा कर रहे हैं कि यह पुरानी फोटो है। बता दें कि यह तस्वीर 14 अगस्त 2014 की है। आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह तस्वीर पोस्ट कर रिया खुराना को टैग किया था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस बच्ची के साथ आलिया खेलती नजर आ रही हैं वह उनकी दोस्त रिया खुराना की है।

आलिया-रणबीर ने कहा धन्यवाद
बता दें कि बीत दिन आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा कर लोगों के साथ अपने माता-पिता बनने की खुशी जाहिर की थी। आलिया ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, 'हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। माता-पिता बनने की खुशी महसूस हो रही है।'

बेटी को देख ऐसा हुआ रणबीर का हाल

सूत्रों की माने तो पहली बार बेटी को गोद में लेने रणबीर कपूर रो पड़े। अभिनेता को भावुक होता देख हॉस्पिटल में मौजूद हर एक शख्स इमोशनल हो गया है। आलिया भट्ट की आंखों से भी आंसू बहने लगे।

Next Story