Begin typing your search above and press return to search.
Accident

निकाला Plane Crash News : लैंडिंग के दौरान झील में क्रैश हुआ हवाई जहाज, 49 यात्री थे सवार, राहत-बचाव कर्मियों ने 26 लोगों को निकाला बाहर, बचाव कार्य जारी, देखे वीडियो...

Sharda Kachhi
7 Nov 2022 5:59 AM GMT
निकाला Plane Crash News : लैंडिंग के दौरान झील में क्रैश हुआ हवाई जहाज, 49 यात्री थे सवार, राहत-बचाव कर्मियों ने 26 लोगों को निकाला बाहर, बचाव कार्य जारी, देखे वीडियो...
x

तंजानिया। Plane Crash News रविवार को एक यात्री विमान एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान झील में क्रैश हो गया। बताया गया है कि प्रिशीजन एयरलाइंस का घरेलू विमान जिस वक्त बुकोबा में लैंड करने जा रहा था, ठीक उसी वक्त पायलट का नियंत्रण छूट गया और विमान एयरपोर्ट के पास विक्टोरिया झील …

तंजानिया। Plane Crash News रविवार को एक यात्री विमान एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान झील में क्रैश हो गया। बताया गया है कि प्रिशीजन एयरलाइंस का घरेलू विमान जिस वक्त बुकोबा में लैंड करने जा रहा था, ठीक उसी वक्त पायलट का नियंत्रण छूट गया और विमान एयरपोर्ट के पास विक्टोरिया झील में जा गिरा। यह विमान दार एस सलाम से बुकोबा वाया म्वांजा होकर जा रहा था। गौरतलब है कि बुकोबा एयरपोर्ट पर रनवे का एक हिस्सा अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया लेक के ठीक बगल में है।

इस घटना के सामने आते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। तंजानिया की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान में 49 यात्री सवार थे। वहीं, इस हादसे में 19 लोगों के मरने की भी खबर है। इनमें विमान के दोनों पायलट भी हो सकते हैं। राहत-बचाव कर्मियों ने तालाब में गिरे 26 लोगों को बचा लिया है।

कागेरा प्रांत के पुलिस कमांडर विलियम म्वामपाघले ने कहा कि हम काफी संख्या में लोगों को बचाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि जिस समय विमान लगभग 100 मीटर (328 फीट) की ऊंचाई पर था, तब उसे खराब मौसम के कारण समस्याओं सामना करना पड़ा। और बारिश के बीच विमान पानी में गिर गया। अब सब कुछ नियंत्रण में है। हालांकि अभी तक बचाव कार्य जारी है।

पांच साल बाद हुआ हादसा
तंजानिया की राष्ट्रपति सुलुहू हसन ने दुर्घटना से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'जब तक रेसक्यू ऑपरेशन चल रहा है, तब तक शांत बने रहें। हम भगवान से मदद के लिए प्रार्थना करते हैं।' प्रिसीजन एयर आंशिक रूप से केन्या एयरवेज के स्वामित्व वाला विमान है। इस कंपनी को 1993 में स्थापित किया गया था। तंजानिया में इससे पहले विमान हादसा पांच साल पहले देखने को मिला था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।

Next Story