Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Fire News : इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

viplav
5 Nov 2022 4:34 AM GMT
CG Fire News
x

कोंडागांव। CG Fire News : इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शुक्रवार-शनिवार की रात आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि लपटें इतनी बढ़ चुकी थी कि दूकान में रखे हुए लाखों रुपए के सभी सामान जलकार खाक हो गए है। देर रात तक दमकल की टीम आग पर काबू पाने …

कोंडागांव। CG Fire News : इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शुक्रवार-शनिवार की रात आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि लपटें इतनी बढ़ चुकी थी कि दूकान में रखे हुए लाखों रुपए के सभी सामान जलकार खाक हो गए है। देर रात तक दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी थी। शॉप के पीछे घर भी था। आग की लपटें घर तक भी पहुंची। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

CG Fire News : जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव में शहर के बीच स्थित सतेंद्र इलेक्ट्रॉनिक शॉप में आग लगी। फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक शॉप के पास में साइकिल और कपड़े की दुकान भी थी। बताया जा रहा है कि, आग की लपटें इन दुकानों तक भी पहुंच गई। इस हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश करती रही। शहर के लोग भी आग बुझाने प्रशासन का साथ दे रहे थे।

CG Fire News : रिपोर्ट्स अनुसार, दुकान के पीछे स्थित घर तक आग की लपटें पहुंच गई। घर में 15 लोग मौजूद थे। जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घर पर 4 घरेलू सिलेंडर भी रखे हुए थे। जिन्हें भी हटा दिया गया।

viplav

viplav

    Next Story