Begin typing your search above and press return to search.
sports

NZ vs IRE : T20 वर्ल्ड कप 2022 में एक और हैट्रिक, आयरलैंड के जोशुआ ने तोड़ी कीवी टीम की कमर, इन तीन बल्लेबाजों को दिखाया पवेलियन का रास्ता...

Sharda Kachhi
4 Nov 2022 6:50 AM GMT
NZ vs IRE : T20 वर्ल्ड कप 2022 में एक और हैट्रिक, आयरलैंड के जोशुआ ने तोड़ी कीवी टीम की कमर, इन तीन बल्लेबाजों को दिखाया पवेलियन का रास्ता...
x

एडिलेड: NZ vs IRE : ऑस्ट्रेलिया में जारी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में शुक्रवार को दूसरी हैट्रिक देखने को मिली। न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ आयरलैंड के पेसर लिटिल जोशुआ ने लगातार तीन गेंद में तीन विकेट चटकए। इससे पहले भी एसोसिएट्स देश यानी यूएई के स्पिनर कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ …

एडिलेड: NZ vs IRE : ऑस्ट्रेलिया में जारी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में शुक्रवार को दूसरी हैट्रिक देखने को मिली। न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ आयरलैंड के पेसर लिटिल जोशुआ ने लगातार तीन गेंद में तीन विकेट चटकए। इससे पहले भी एसोसिएट्स देश यानी यूएई के स्पिनर कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली थी। लिटिल ने यह कमाल 19वें ओवर में किया, जिससे 200 रन की ओर आसानी से बढ़ती दिख रही न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 185/6 का स्कोर ही बना पाई।

टी-20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
ब्रेट ली vs बांग्लादेश, 2007
कर्टिस कैंपर vs नीदरलैंड, 2021
वानिंदु हसरंगा vs दक्षिण अफ्रीका, 2021
कागिसो रबाडा vs इंग्लैंड, 2021
कार्तिक मयप्पन vs श्रीलंका, 2022
जोशुआ लिटिल vs न्यूजीलैंड, 2022
बेहतरीन अप्लायंसेज पर जोरदार ऑफर, 1-4 नवंबर सैलरीज डेज में उठाइए फायदा

हैट्रिक में धाक
जोश ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर केन विलियमसन (61) को बैकवर्ड स्क्वैयर लेग में कैच आउट करवाया। अगली गेंद पर जेम्स नीशाम LBW हुए तो मिचेल सैंटनर उनके लगातार तीसरे शिकार बने, वह भी पगबाधा ही आउट हुए। इस तरह लिटिल मेंस टी-20 विश्व कप मैच में हैट्रिक लेने वाले कुल छठे गेंदबाज भी बन गए हैं। लिटिल ने अपने चार ओवर के कोटा में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। भारतीय मूल के खिलाड़ी कार्तिक मयप्पन ने संयुक्त अरब अमीरात की ओर से खेलते हुए इस विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ जीलॉन्ग में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने। मयप्पन ने भानुका राजपक्षे, चरित असलंका और दासुन शनाका को लगातार डिलीवरी में वापस भेजा था।

Next Story