Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Naxalite surrender : कई बड़ी घटनाओं में शामिल 3 लाख के ईनामी नक्सली ने किया समर्पण...

Rohit Banchhor
4 Nov 2022 12:11 PM GMT
Naxalite surrender
x

जगदलपुर। Naxalite surrender छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर में चलाए जा रहे हैं नक्सल विरोधी अभियान के तहत लगातार बस्तर पुलिस को कामयाबी मिल रही है। कई सालों से सक्रिय नक्सली गांजा पांडू ने आज बस्तर पुलिस के सामने समर्पण कर दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास योजना के तहत इस नक्सली ने समर्पण कर दिया है। …

Naxalite surrender

जगदलपुर। Naxalite surrender छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर में चलाए जा रहे हैं नक्सल विरोधी अभियान के तहत लगातार बस्तर पुलिस को कामयाबी मिल रही है। कई सालों से सक्रिय नक्सली गांजा पांडू ने आज बस्तर पुलिस के सामने समर्पण कर दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास योजना के तहत इस नक्सली ने समर्पण कर दिया है।

Read More : Naxalite Surrender : ईनामी महिला नक्सली समेत तीन ने किया सरेंडर, किया प्रोत्साहन राशि प्रदान…

बता दें कि बस्तर नक्सल इलाका है और यहां नक्सलियों ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम भी दिया है। चांदामेटा के रहने वाले गांजा पांडु ने आज बस्तर पुलिस के सामने समर्पण किया है। सरकार की योजना है कि जो लाल आतंक का साथ दे रहे हैं वह लाल आतंक का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में प्रवेश करें। छत्तीसगढ़ सरकार की चलाई जा रही योजना का लाभ भी लें।

Read More : Naxalite surrender : पांच-पांच लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने किया समर्पण…

जिस नक्सली ने आज समर्पण किया है वह कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस नक्सली को ऊपर 3 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। समर्पण करने आए नक्सली को सरकार की तरफ से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि 10 हजार रुपये भी दी गई है। जिस नक्सली में आज समर्पण किया है उस नक्सली से नक्सल गतिविधियों की अहम जानकारी निकलकर बस्तर पुलिस के सामने आ सकती है।

Next Story