Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Big News : स्ट्रोक से बिगड़ी एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की तबीयत, रखना पड़ा वेंटिलेटर पर, दो बार दे चुकी है कैंसर को मात...

Sharda Kachhi
3 Nov 2022 7:41 AM GMT
Big News
x

मुंबई I मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। पॉपुलर एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है। एंड्रिला शर्मा अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिनों, अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर्स की टीम ने उनकी हालत को गंभीर …

Big News

मुंबई I मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। पॉपुलर एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है। एंड्रिला शर्मा अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिनों, अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर्स की टीम ने उनकी हालत को गंभीर बताया है।

एंड्रिला शर्मा 2 बार कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग जीत चुकी हैं। अब अचानक से उनकी हालत एक बार फिर बिगड़ गई। TOI को हॉस्पिटल के सूत्रों ने बताया है कि एंड्रिला को स्ट्रोक आया है, उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट्स जमा हो गए हैं। एक्ट्रेस इस समय वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वे हावड़ा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। शॉकिंग बात ये है कि एक्ट्रेस अभी अपने मिड 20s में हैं। एंड्रिला शर्मा की तबीयत बिगड़ने की खबर बीते दिन सामने आई। एक्ट्रेस की हालत के बारे में जानकर उनके तमाम चाहने वाले परेशान हैं और एक्ट्रेस के जल्द से जल्द सेहतमंद होने की दुआएं मांग रहे हैं।

READ MORE : Big Breaking : गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन डाले जाएंगे वोट….

बता दें कि एंड्रिया शर्मा को जब दूसरी बार कैंसर का पता चला था तब भी उन्होंने हार नहीं मानी थी। अभिनेत्री ने अपनी क्रिटिकल सर्जरी को पूरा करवाया। उस दौरान उनके कीमोथेरेपी के सेशन चले थे, जिसके बाद ही डॉक्टर्स ने उन्हें पूरी तरह ठीक बताया था। एंड्रिया शर्मा एक्टिंग में अपना कमबैक भी कर चुकी थीं लेकिन अब अभिनेत्री की तबीयत फिर बिगड़ गईं। ऐसे में उनके परिवार के साथ-साथ फैंस भी काफी ज्यादा दुखी हैं। एंड्रिला शर्मा के एक्टिंग करियर की बात करें तो वह बंगाली सिनेमा में ज्यादा एक्टिव हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो झूमर से की थी। इसके बाद वह कई पॉपुलर शो का हिस्सा रही। वह ओटीटी के कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। एंड्रिला शर्मा Jibon Jyoti', 'Jiyon Kathi' में लीड एक्ट्रेस के रोल में दिखाई दे चुकी हैं।

Next Story