Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Singer Death: 'अल्लाह के बंदे' गाना गाते हुए इस मशहूर सिंगर ने तोड़ा दम, शोक में फैंस...

Sharda Kachhi
2 Nov 2022 8:08 AM GMT
Singer Death
x

नई दिल्ली : अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद मशहूर मणिपुरी सिंगर सुरेन युमनाम ने मात्र 35 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। लिवर संबंधित बीमारी से वह लंबे समय से जूझ रहे थे। अपने इलाज के दौरान सुरेन युमनाम ने कभी भी हिम्मत नहीं हारी थी। वह हमेशा ही जिंदादिली के साथ डटे …

Singer Death

नई दिल्ली : अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद मशहूर मणिपुरी सिंगर सुरेन युमनाम ने मात्र 35 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। लिवर संबंधित बीमारी से वह लंबे समय से जूझ रहे थे। अपने इलाज के दौरान सुरेन युमनाम ने कभी भी हिम्मत नहीं हारी थी। वह हमेशा ही जिंदादिली के साथ डटे रहे, अस्पताल की बेड पर लेटे हुए उनक आखिरी वीडियो यह साबित करता है। अस्पताल के बेड पर, मशीनों से घिरे होने के बावजूद सिंगर युमनाम ने अपनी दमदार आवाज में कैलाश खेर का गाना 'अल्लाह के बंदे' गाते हुए वीडियो में नजर आ रहे थे।

View this post on Instagram

A post shared by Kailash Kher (@kailashkher)

सिंगर कैलाश खेर ने शेयर किया वीडियो

सुरेन युमनाम के निधन से आहत होकर कैलाश खेर ने उनका गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो के साथ कैलाश खेर ने कैप्शन में लिखा- 'मणिपुर के प्रिय और मशहूर सिंगर सुरेन युमनाम अस्पताल के बेड पर अल्लाह के बंदे… गाते हुए, बीमारी के कारण दम तोड़ गए. लेकिन हम सभी के लिए मुस्कुराने के साथ जीने का संदेश छोड़ गए.

Next Story