Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Raipur Crime : बाल आश्रम में 14 साल की नाबालिग से बलात्कार, प्रेग्नेंट होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आश्रम में मची सनसनी...

Sharda Kachhi
2 Nov 2022 4:22 AM GMT
Raipur Crime
x

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। इस घटना को वही के एक कर्मचारी ने ही अंजाम दिया है, मामला माना का है जहां SOS नाम से बाल आश्रम है। नाबालिग के साथ आश्रम …

Raipur Crime

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। इस घटना को वही के एक कर्मचारी ने ही अंजाम दिया है, मामला माना का है जहां SOS नाम से बाल आश्रम है। नाबालिग के साथ आश्रम के कर्मचारी ने ही दुष्कर्म किया है। मामला अभी का नहीं बल्कि साल 2021 के जून महीने का है। बाल आश्रम के कर्मचारी अंजनी शुक्ला ने बच्ची को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बच्ची प्रेग्नेंट हो गई थी।

READ MORE : Happy Birathday Shahrukh Khan : किंग खान के जन्मदिन पर जश्न में डूबे फैंस, आधी रात मन्नत के बाहर पहुंचे हजारों फैन्स, शाहरुख ने कुछ इस अंदाज में किया सभी का शुक्र‍िया, देखें वीडियों…

इधर इस घटना के बाद SOS बाल आश्रम की फजीहत ना हो इसके लिए अधिकारी कर्मचारियों ने इस घटना को दबाये रखा। कानों कान इतनी बड़ी घटना को बाहर नहीं आने दिया गया। जानकारी मिली हैं कि इतनी बड़ी घटना बाहर नहीं आई इसलिए इस मामले में अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल अब ये जानकारी बाहर आ चुकी है, अब देखना होगा कि आगे इस मामले में दोषी अधिकारियों पर किस तरह की कार्रवाई होती है।

Next Story