Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Death during chhath puja : छठ पूजा के दौरान हुई 41 लोगों की मौत, राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार को 4-4 लाख देने की घोषणा...

Sharda Kachhi
1 Nov 2022 7:23 AM GMT
Death during chhath puja
x

बिहार। बिहार में छठ महापर्व के दौरान विभिन्न घाटों पर डूबने से 41 लोगों की जान चली गई और दो लापता हैं। सबसे ज्यादा कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में 22 लोग काल की गाल में समा गए। वहीं उत्तर बिहार में भी 10 लोगों की असामयित मौत हुई, जबकि एक लापता है। रोहतास, …

Death during chhath puja

बिहार। बिहार में छठ महापर्व के दौरान विभिन्न घाटों पर डूबने से 41 लोगों की जान चली गई और दो लापता हैं। सबसे ज्यादा कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में 22 लोग काल की गाल में समा गए। वहीं उत्तर बिहार में भी 10 लोगों की असामयित मौत हुई, जबकि एक लापता है। रोहतास, बेगूसराय, कैमूर और शेखपुरा में सात लोग अपनी जान गंवा बैठे। दूसरी ओर पटना के गौरीचक में भी तीन की मौत हो गई। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

READ MORE : CG Breaking : खाद्य मंत्री ने धान खरीदी का किया शुभारंभ, मां अन्नपूर्णा देवी की पूजा अर्चना…

सहरसा के सलखुआ प्रखंड में दो तथा सिमरी बख्तियारपुर, महिषी व नवहट्टा प्रखंड में एक-एक बच्चे की मौत हो गयी। मृतकों में 4 लड़के और एक लड़की शामिल हैं। सुपौल में दो लड़के और एक लड़की की जान चली गयी। पूर्णिया में डूबने वालों में तीन लड़के और दो लड़कियां हैं। जिनमें कसबा नगर परिषद के दोगच्छी कोसी धार में छठ घाट पर रविवार की दोपहर नहाने के दौरान डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही के गांव में घाट की सफाई के दौरान पैर फिसलने से 10 वर्षीय निधि की मौत हो गयी।

Next Story