Begin typing your search above and press return to search.
Article

Health Tips: अगर रखना चाहते है हमेशा आंखों की रोशनी तेज तो जरूर करें इन चीजों का सेवन, कई बीमारिया भी होगी दूर...

Sharda Kachhi
31 Oct 2022 6:09 AM GMT
Health Tips: अगर रखना चाहते है हमेशा आंखों की रोशनी तेज तो जरूर करें इन चीजों का सेवन, कई बीमारिया भी होगी दूर...
x

Health Tips: आंखों को ईश्वर का वरदान माना जाता है, इसी अंग की मदद से हम दुनिया के खूबसूरत नजारों का आनंद ले पाते हैं। पर क्या वास्तव में हम आंखों का ठीक से ख्याल रख रहे हैं? डॉक्टर बताते हैं, आंखें शरीर की सबसे संवेदनशील अंग हैं जिनको विशेष देखभाल की आवश्यकता …

Health Tips: आंखों को ईश्वर का वरदान माना जाता है, इसी अंग की मदद से हम दुनिया के खूबसूरत नजारों का आनंद ले पाते हैं। पर क्या वास्तव में हम आंखों का ठीक से ख्याल रख रहे हैं? डॉक्टर बताते हैं, आंखें शरीर की सबसे संवेदनशील अंग हैं जिनको विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। बाहरी चोट या क्षति से बचाने के साथ आंखों को स्वस्थ रखने के लिए उचित पोषण का ध्यान रखना भी आवश्यक माना जाता है। आंखों की रोशनी को ठीक रखने और इससे संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए कुछ विटामिन्स को अध्ययनों में काफी आवश्यक पाया गया है, सभी लोगों को नियमित रूप से आहार के माध्यम से इनका सेवन करना सुनिश्चित करना चाहिए।

READ MORE : CG BREAKING : नदी में तैरती मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

साल 2001 में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ पोषक तत्व जैसे जिंक,कॉपर, विटामिन-सी, विटामिन-ई और बीटा कैरोटीन आंखों की रोशनी को ठीक रखने और उम्र के साथ होने वाली कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने में लाभकारी हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कम उम्र से ही अगर आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखते हुए इन चीजों का सेवन किया जाता रहे तो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं ये आहार मोतियाबंद जैसी बीमारियों से आपको बचाने में भी मददगार हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आंखों को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों का सेवन किया जाना आवश्यक माना जाता है?

आंखों के लिए जरूरी है विटामिन-सी
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने के साथ विटामिन-सी वाली चीजों का सेवन आंखों को स्वस्थ रखने में भी आपके लिए मददगार हो सकता है। खट्टे फल विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। विटामिन-ई की तरह ही, विटामिन-सी भी एक एंटीऑक्सिडेंट है जो उम्र से संबंधित आंखों की क्षति से बचाने में आपके लिए मददगार हो सकता है। नींबू,संतरे, अनानास जैसे फलों का सेवन करना शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ आंखों की रोशनी को ठीक रखने और आंखों की बीमारियों के जोखिम को कम करने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।

मछली खाने से मिलता है लाभ
आंखों को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए मछली खाना विशेष लाभकारी हो सकता है। सैल्मन और अन्य मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। ये स्वस्थ वसा का प्रकार है जो रेटिना को स्वस्थ रखने में मदद करती है। आंखों में सूखापन की समस्या के कारण कई तरह की जटिलताओं का जोखिम होता है, इस प्रकार की दिक्कतों को कम करने के लिए भी मछलियों का सेवन करना अच्छा विकल्प हो सकता है। मछली खाने से रोशनी भी बेहतर बनी रहती है।

जरूर खाएं गाजर

आंखों के लिए गाजर का सेवन करना वरदान माना जाता है। गाजर विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन दोनों से भरपूर होते है। विटामिन-ए आंखों की रोशनी को ठीक रखने के लिए आवश्यक है। यह रोडोप्सिन नामक प्रोटीन का एक घटक है, जो रेटिना को प्रकाश को अवशोषित करने में मदद करता है। गाजर के जूस का सेवन करना आंखों और त्वचा को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित बीमारियों से बचाने में आपके लिए लाभकारी माना जाता है।

सूखे मेवे खाएं
नट्स को भी ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर पाया गया है जिसके सेवन से आंखों को स्वस्थ रखना आसान होता है। नट्स में उच्च स्तर का विटामिन-ई होता है, जो आंखों को उम्र से संबंधित क्षति से बचा सकता है। अखरोट, ब्राजील नट, काजू, मूंगफली जैसे नट्स को आहार का हिस्सा बनाकर आंखों के साथ शरीर के अन्य अंगों को भी स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। अध्ययनों में पाया गया है कि नट्स के सेवन से शरीर के लिए आवश्यक ज्यादातर पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं।

NOTE : यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है , TCP 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है, अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से सलाह ले.

Next Story