Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

CG NEWS : राजधानी पहुंचे सर्बिया, इंडोनेशिया और मालदीव के नृतक दल, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में होंगे शामिल, नृतक दलों में दिखा गजब का उत्साह...

Sharda Kachhi
31 Oct 2022 5:16 AM GMT
CG NEWS : राजधानी पहुंचे सर्बिया, इंडोनेशिया और मालदीव के नृतक दल, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में होंगे शामिल, नृतक दलों में दिखा गजब का उत्साह...
x

रायपुर। CG NEWS यूरोप के सर्बिया और एशिया से मालदीव और इंडोनेशिया के नृतक दल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आज राजधानी रायपुर पहुंचे। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने माना विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। नृतक दलों में गजब का उत्साह देखने को मिला और इस उत्साह के साथ ही …

रायपुर। CG NEWS यूरोप के सर्बिया और एशिया से मालदीव और इंडोनेशिया के नृतक दल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आज राजधानी रायपुर पहुंचे। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने माना विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। नृतक दलों में गजब का उत्साह देखने को मिला और इस उत्साह के साथ ही उन्होंने अपने अपने देश की संस्कृति की झलक एयरपोर्ट पर नृत्य करके भी प्रदर्शित की।

READ MORE : Bollywood Halloween Party: अनन्या-शनाया ने पार्टी में पहने इतने छोटे-छोटे कपड़े, इज्जत बचाना हुआ मुश्किल, देखें फोटो…

नर्तक दलों ने छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल से उन्हें सांस्कृतिक अदान प्रदान में शामिल होने का अच्छा अवसर मिल रहा है तथा छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ साथ विभिन्न देश की संस्कृति से नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के जरिए अवगत हो पाएंगे। इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा का उदघोष किया।

READ MORE : CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हिमाचल में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित…

उल्लेखनीय है कि सरबिया मालदीव और इंडोनेशिया से आए सभी नृतक दलों में 10-10 सदस्य हैं।सर्बिया से आए नृतक दल में 6 पुरुष और 4 महिला,मालदीव से आए दल में 10 पुरुष एवम इंडोनेशिया के दल में 5 पुरुष और 5 महिला सदस्य शामिल हैं राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1 नवंबर से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य एवं राज्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है , जिसमे देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ 9 विदेशी टीम भी शिरकत कर रही है।

Next Story