Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : महिला ने लगा ली थी फांसी, अचानक पहुंची डायल 112 और बचाई जान, सीएम बघेल ने की राजधानी पुलिस की सराहना...

Sharda Kachhi
30 Oct 2022 5:40 AM GMT
CG
x

रायपुर। राजधानी में अमानाका थाना क्षेत्र में महिला घर मे डिप्रेशन के चलते फंदे पर झूल गयी। सूचना मिलने पर पहुँची डायल 112 की टीम ने उसे सही समय पर फंदे से उतार कर उसकी जान बचाई। महिला की जान बचाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी पुलिस को बधाई दी है। …

CG

रायपुर। राजधानी में अमानाका थाना क्षेत्र में महिला घर मे डिप्रेशन के चलते फंदे पर झूल गयी। सूचना मिलने पर पहुँची डायल 112 की टीम ने उसे सही समय पर फंदे से उतार कर उसकी जान बचाई। महिला की जान बचाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी पुलिस को बधाई दी है।

बता दे कि डायल 112 को फोन पर एक वृद्ध व्यक्ति से सूचना मिली कि अमानाका थाना क्षेत्र में भारत माता स्कूल के समीप उसके घर मे उसकी बहु फांसी लगा रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 में तैनात वाहन चालक लंबोदर पटेल व आरक्षक भारतेंदु साहू वहां पहुँचे तो देखा कि कमरे के अंदर एक महिला की रोने की आवाज आ रही है और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। आरक्षक व चालक कमरे के दरवाजे को धक्का देकर अंदर दाखिल हुए। अंदर महिला चुनरी से फांसी लगा रही थी। जिसे तत्काल आरक्षक व वाहन चालक ने चाकू व कैची से काट कर महिला के वृद्ध ससुर की उपस्थिति में नीचे उतारा। समझा बुझा कर उसे फांसी न लगाने की समझाईश दी।

डायल 112 ने उसके पति व ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी। जिस पर उन्होंने बताया कि महिला विगत कुछ समय से डिप्रेशन में है जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने महिला के मायके वालो को भी इसकी सूचना दी है। महिला की एक वर्ष की दुधमुंही बच्ची है। पुलिस की तत्परता से उसके सर से मां का साया उठने से बच गया।

डायल 112 के चालक व आरक्षक की सजगता से महिला की जान बच गयी। जिसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छतीसगढ़ पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस की ततपरता से एक दुखद घटना टल गई।

Next Story