Begin typing your search above and press return to search.
Bihar

Fire News : छठ का प्रसाद बना रही थी महिलाएं, अचानक फटा गैस सिलेंडर, 7 पुलिस जवान सहित 30 घायल...

Rohit Banchhor
29 Oct 2022 10:42 AM GMT
Fire News
x

औरंगाबाद। Fire News जिले के शाहगंज मुहल्ले में छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम के 7 …

Fire News

औरंगाबाद। Fire News जिले के शाहगंज मुहल्ले में छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम के 7 जवान भी आग बुझाने के क्रम में झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Read More : Fire News : पटाखों की स्टॉल में लगी आग भीषण आग, जिंदा जले दो लोग, मची अफरा-तफरी

बता दें कि शाहगंज मुहल्ले निवासी अनिल गोस्वामी के घर महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थी। तभी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण घर में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही आस-पड़ोस के लोग भी आग बुझाने पहुंच गए। इसी बीच सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस की गश्ती टीम भी वहां पहुंच गई और पुलिस कर्मी आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

Read More : Fire News : चार दुकानों में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट आई वजह…

मगर इसी दौरान सिलिंडर ब्लास्ट कर गया, जिसकी चपेट में 7 पुलिस वाले समेत कुल लगभग 30 लोग आ गये और झुलस गए। फिलहाल घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, इनमें से 10 को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, इन सबों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और सभी की स्थिति सामान्य है।

Next Story