- Home
- /
- Entertainment News
- /
- मोनालिसा को चढ़ा भूत,...
मोनालिसा को चढ़ा भूत, देखने वाले रह गए दंग, ब्लैक साड़ी में मचाया धमाल
नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों से पहचान बनाने वाली मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया में हमेशा एक्टिव नजर आती है। इनके प्रशंसकों की संख्या भी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। आए दिन सोशल मीडिया पर अपने डांस के चलते वायरल होते रहती है। मोनालिसा बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी रह चुकी है। यहां उन्हें जबरजस्त लोप्रियता …
नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों से पहचान बनाने वाली मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया में हमेशा एक्टिव नजर आती है। इनके प्रशंसकों की संख्या भी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। आए दिन सोशल मीडिया पर अपने डांस के चलते वायरल होते रहती है। मोनालिसा बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी रह चुकी है। यहां उन्हें जबरजस्त लोप्रियता भी हासिल हुई थी। इसके साथ ही मोनालिसा (Monalisa) को टीवी शो में भी देखा जाता है। अब मोनालिसा (Monalisa) अपने शानदार डांस के चलते सुर्खियों में है। इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फेमस सांग खली बली पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।
मोनालिसा ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, मोनालिसा बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के फेमस सॉन्ग 'खली बली' पर जोरदार तरीके से डांस कर रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई है और उनके डांस स्टेप काफी शानदार लग रहे हैं। दरअसल मोनालिसा ने ये बीटीएस वीडियो शेयर किया है। ये उनके सीरियल के एक सिन का है, जिसमें वो इस तरह से डांस कर रही हैं। फैन्स उनके इस वीडियो पर लगातर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
मोनालिसा के करियर की बात करें तो, उन्हें भोजपुरी सिनेमा के साथ 'सरकार राज', 'मनी है तो हनी है', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा जा चुका है। फिलहाल वो टीवी शो 'नमक इस्क का' से में काम कर रही हैं। इससे पहले उन्हें टीवी शो 'डायन' में देखा गया था।