Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Weather Update : बारिश के बाद अब Cyclone Sitrang का खतरा, इन राज्यों में आज दिखेगा असर, पढ़े पूरी खबर

naveen sahu
23 Oct 2022 10:26 AM GMT
Weather Update : बारिश के बाद अब Cyclone Sitrang का खतरा, इन राज्यों में आज दिखेगा असर, पढ़े पूरी खबर
x

नई दिल्ली। Weather Update विदा लेती मानसून कई राज्यों में जमकर बसर रहे हैं। वही बारिश का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मौसम विभाग की माने तो कई राज्यों में मौसम की वजह से दीपावली का मजा किरकिरा हो सकता हैं। वहीं मौसम विभाग ने भारत के पूर्वी राज्य में …

नई दिल्ली। Weather Update विदा लेती मानसून कई राज्यों में जमकर बसर रहे हैं। वही बारिश का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मौसम विभाग की माने तो कई राज्यों में मौसम की वजह से दीपावली का मजा किरकिरा हो सकता हैं। वहीं मौसम विभाग ने भारत के पूर्वी राज्य में आज यानी 23 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान की गतिविधियां तेज होने की जानकारी दी है।

इस चक्रवाती तूफान से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश समेत बंगाल के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। सितरंग तूफान 25 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट के पास पहुंच सकता है। बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के आस-पास के क्षेत्रों में एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके उत्तर दिशा में बढ़ने की संभावना है। फिर इसके उत्तर-पूर्व दिशा में मुड़ने और 24 अक्टूबर तक पश्चिम मध्य और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है।

Read More : Weather Update : प्रदेश में "सितरंग" की एंट्री, बढ़ेगी ठण्ड, तापमान में लगातार गिरावट…

यह पूर्वोत्तर दिशा में आगे बढ़ सकता है और 25 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट के पास पहुंच सकता है। पश्चिम बंगाल में सितरंग के खतरे से निपटने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। तटीय इलाकों में लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। साथ ही NDRF की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है और स्थानीय प्रशासन हर तरह के एहतियात बरत रहा है।

च्रकवात का असर आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कोंकण और गोवा, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और लक्षद्वीप, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश संभव है। इसके अलावा पूरे देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून के शीघ्र ही विदा होने के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

Next Story