Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

T20 WC 2022 : King ने तोड़ा भगवान का रिकॉर्ड, बने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50+ रन बनाने वाले बल्लेबाज 

viplav
23 Oct 2022 6:19 PM GMT
T20 WC 2022 : King ने तोड़ा भगवान का रिकॉर्ड, बने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50+ रन बनाने वाले बल्लेबाज 
x

नई दिल्ली। T20 WC 2022 : भारतीय टीम स्टार खिलाडी विराट कोहली ने आज अपना जबरदस्त प्रदर्शान कर पकिस्तान टीम के खिलाफ मैच तो जिताया ही, मगर साथ ही उन्होंने आज क्रिकेट के भगवान तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। …

नई दिल्ली। T20 WC 2022 : भारतीय टीम स्टार खिलाडी विराट कोहली ने आज अपना जबरदस्त प्रदर्शान कर पकिस्तान टीम के खिलाफ मैच तो जिताया ही, मगर साथ ही उन्होंने आज क्रिकेट के भगवान तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

T20 WC 2022 : बल्लेबाज कोहली अब भारत के लिए वर्ल्ड कप (आईसीसी टूर्नामेंट्स) में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था और कोहली उनके साथ बराबरी पर थे। लेकिन विराट अब 'क्रिकेट के भगवान' से भी आगे निकल गए हैं।

विराट ने आईसीसी टूर्नामेंट्स में 24 बार किया 50 प्लस का स्कोर

T20 WC 2022 : वर्ल्ड कप में कोहली ने अब 24 बार 50 से उससे ज्यादा का बना दिया है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 23 बार यह कारनामा किया था। आईसीसी टूर्नामेंट में तेंदुलकर के नाम कुल 7 शतक और 16 अर्धशतक हैं जबकि किंग कोहली के नाम 2 शतक और 22 हाफ सेंचूरी हैं। कोहली ने हालांकि वनडे और टी20आई में दोनों में ये रन बनाए हैं जबकि तेंदुलकर के ये आंकड़े केवल वनडे के हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 22 बार अब तक ऐसा किया है।

viplav

viplav

    Next Story