Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Diwali 2022 : CM भूपेश बघेल ने दी दीपावली पर्व की बधाई, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की कामना

naveen sahu
23 Oct 2022 12:52 PM GMT
CG Budget Breaking
x

CG Breaking

रायपुर। Diwali 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि रोशनी का त्यौहार दीपावली सबके जीवन और घर-आंगन को …

CG

रायपुर। Diwali 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि रोशनी का त्यौहार दीपावली सबके जीवन और घर-आंगन को खुशियों और सुख-समृद्धि से आलोकित करे।

Read More : Chhoti Diwali 2022 : जानें छोटी दिवाली पर क्यों पूजे जाते है मृत्यु के देवता यमराज, इस दिन को क्यों कहा जाता नरक चतुर्दशी? भगवान श्रीकृष्‍ण से जुड़ा है रहस्य…

मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे जीवन में त्यौहारों से नई उमंग और स्फूर्ति आती है। धनतेरस से लेकर भाई-दूज तक 5 दिनों के दौरान आपसी मेल-जोल से परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत बनती है। धार्मिक आस्था के साथ त्यौहार हमारी परम्परा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। इस दीपावली में हम स्नेह का दीपक जलाएं, जिसका प्रकाश हमारे जीवन में हमेशा बना रहे।

Next Story