Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Dhanteras 2022 : धनतेरस पर घर लाए ये सामान, नहीं होगी धन की कमी, सालभर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

naveen sahu
22 Oct 2022 1:50 PM GMT
Dhanteras 2022 : धनतेरस पर घर लाए ये सामान, नहीं होगी धन की कमी, सालभर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
x

रायपुर। Dhanteras 2022 देशभर में आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा हैं। इस साल धनतेरस में सिद्धि सर्वार्थ और त्रिपुष्कर योग समेत कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इसमें किचन का सामान, वाहन, आभूषण आदि खरीदना बहुत ही शुभ रहेगा। ज्योतिष के अनुसार 22 अक्तूबर को 6:02 बजे त्रयोदशी लगेगी। 23 अक्तूबर की शाम …

रायपुर। Dhanteras 2022 देशभर में आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा हैं। इस साल धनतेरस में सिद्धि सर्वार्थ और त्रिपुष्कर योग समेत कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इसमें किचन का सामान, वाहन, आभूषण आदि खरीदना बहुत ही शुभ रहेगा। ज्योतिष के अनुसार 22 अक्तूबर को 6:02 बजे त्रयोदशी लगेगी। 23 अक्तूबर की शाम 6:03 बजे तक खरीदारी की जा सकती है। इस शुभ संयोग में वस्तुओं की खरीदारी करना, माँ लक्ष्मी और गणेश की पूजा करना लाभदायक होता है।

ज्योतिष के अनुसार धनतेरस के दिन धातुओं से जुड़ा सामान ही खरीदना चाहिए। पांच में से किसी एक धातु की सामग्री खरीदना शुभ माना जाता है। महिलाओं को आभूषण खरीदने चाहिए। युवा और विद्यार्थियों को धनतेरस के दिन काले रंग की कलम और नोटबुक या एक कॉपी जरूरी खरीदनी चाहिए। भगवान गणेश लक्ष्मी का ध्यान करके उसका पूजन करना चाहिए।

23 अक्तूबर को धनतेरस में किचन के बर्तन, कुर्सी, मेज, आभूषण, कलश, वाहन के साथ जमीन, मकान भी खरीदा जा सकता है। 24 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी और दीपावली है। साल का यह सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा कर दीप जलाएं। जैन समाज इस दिन भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस मनाएगा।

Next Story