Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : दुर्ग गोलीकांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, हुई दोनों आरोपियों की पहचान, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी...

Sharda Kachhi
21 Oct 2022 3:09 AM GMT

दुर्ग : दुर्ग में सराफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या के बाद लूट की सनसनीखेज वारदात की घटना में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पिछले 5 दिनों से आरंग में आकर ठहरे हुए थे। पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों आरोपियों की पहचान करने …

CG Crime

दुर्ग : दुर्ग में सराफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या के बाद लूट की सनसनीखेज वारदात की घटना में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पिछले 5 दिनों से आरंग में आकर ठहरे हुए थे। पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों आरोपियों की पहचान करने के साथ ही घटना में शामिल झारखंड रजिस्ट्रेशन की एक बाइक को रायपुर से जब्त किया हैं। पुलिस की अलग अलग टीम इन बदमाशों की धरपकड़ के लिए रवाना की गयी है, जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

READ MORE :Bhaarat Jodo Yaatra : भारत जोड़ो यात्रा का आज 44 वां दिन, मंत्रालयम टेम्पल से शुरू हुई आज की पदयात्रा, देखें वीडियों…

बता दे कि दुर्ग जिला के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक शराफा कारोबारी के दुकान में 2 बदमाश ग्राहक बनकर घुस गये थे। लूट की नीयत से पहुंचे दोनों बदमाशों ने दुकान में अकेले मौजूद समृद्धि ज्वेलर्स के संचालक सुरेन्द्र कुमार सोनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गयी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद दोनों आरोपी दुकान के काउंटर से ज्वेलरी और कैश निकालकर फरार हो गये थे। घटना के बाद से दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव इस पूरे घटनाक्रम में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम बनाकर जांच का निर्देश दिया गया। देर शाम तक पुलिस की अलग-अलग टीम इन बदमाशों की तलाश में जुटने के साथ ही वारदात से जुड़े हर एक पहलुओं की जांच शुरू की गयी।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गयी हैं। पुलिस टीम ने वारदात में प्रयुक्त झारखंड रजिस्ट्रेशन की JH 12 N 2701 नंबर की बाइक को रायपुर से बरामद कर जब्त किया गया हैं। बाइक का नंबर सही है या फर्जी पुलिस इसकी भी जांच कर रही हैं। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया हैं कि दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गयी हैं। संभवतः दोनों आरोपी बाहरी गैंग के सदस्य है, जिनके पिछले 5 दिनों से आरंग में आकर रूकने की जानकारी मिली हैं। देर रात तक दुर्ग पुलिस की अलग अलग टीम छापेमारी करती रही। सूत्रों के मुताबिक एक संदेही को पुलिस टीम ने देर रात ही हिरासत में ले लिया हैं। उम्मींद जताई जा रही हैं कि पुलिस आज दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर कर प्रेस कांफ्रेंस में इस वारदात का खुलासा कर सकती है।

Next Story