Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Bhent Mulakat : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पामगढ़ विधानसभा क्षेत्रवासियों को दी, सौगात, 23 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के 40 कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

naveen sahu
20 Oct 2022 10:10 AM GMT
Bhent Mulakat : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पामगढ़ विधानसभा क्षेत्रवासियों को दी, सौगात, 23 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के 40 कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
x

 शिवरीनारायण। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शिवरीनारायण में आयोजित Bhent Mulakat कार्यक्रम में पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 23 करोड़ 90 लाख रूपये की लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है। उन्होंने इन कार्यों में से 26 कार्यों जिनकी लागत 16 करोड़ 14 लाख 53 हजार रुपए है, के कार्यों का भूमिपूजन …

शिवरीनारायण। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शिवरीनारायण में आयोजित Bhent Mulakat कार्यक्रम में पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 23 करोड़ 90 लाख रूपये की लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है। उन्होंने इन कार्यों में से 26 कार्यों जिनकी लागत 16 करोड़ 14 लाख 53 हजार रुपए है, के कार्यों का भूमिपूजन और 14 कार्यों जिनकी लागत 7 करोड़ 75 लाख 44 हजार रुपये है, का लोकार्पण किया।

Read More : Bhent Mulakat : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी क्षेत्रवासियों को सौगात, नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण, DMF मद से बना है 2.17 करोड़ का अस्पताल भवन

मुख्यमंत्री ने सहकारी बैंक में 4 कार्य जिनकी लागत राशि 5 करोड रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा 11 कार्य जिनकी लागत राशि 2.35 करोड़ रुपए, जल संसाधन संभाग जांजगीर, दो कार्य जिनकी लागत राशि 5.23 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एक कार्य जिनकी लागत राशि 2.43 करोड़ रुपए,लोक निर्माण विभाग, दो कार्य लागत राशि 4.54 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत 7 कार्य लागत राशि 81 लाख करोड़ रुपए, कुल 26 कार्य लागत राशि 16.14 करोड़ रुपए का भूमिपूजन किया।

इसी तरह मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए एक कार्य लागत राशि 2.17 करोड़ रुपए, नगर पंचायत शिवरीनारायण हेतु दो कार्य लागत राशि 45 लाख करोड़, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हेतु दो कार्य लागत राशि 1.69 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत हेतु 7 कार्य लागत राशि 46 लाख रुपए, लोक निर्माण विभाग हेतु एक कार्य लागत राशि 1.21 करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल हेतु 1 कार्य 1.75 करोड़ रुपए मिलाकर कुल 14 कार्य जिनकी लागत राशि 7.75 करोड़ रुपए है, का लोकार्पण किया।

Next Story