Russia-Ukraine War : भारतीय दूतावास ने दूसरी बार जारी की एडवाइजरी, भारतीयों को फौरन यूक्रेन छोड़ देने के दिए निर्देश

नई दिल्ली : Russia-Ukraine War : उक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग एक बार फिर तेज हो गई है। इन दिनों उक्रेन में सुरक्षा की स्थिति बिगड़ने जैसे हालातों और बड़े हमले किए जा रहे है। जिसके बाद भारतीय दूतावास ने बुधवार (19 अक्टूबर) को एक एडवाइजरी जारी की है।

Russia-Ukraine War : इस एडवाइजरी में भारतीय दूतावास ने कहा कि, भारत के नागरिकों को यूक्रेन (Ukraine) की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। दूतावास ने यूक्रेन में मौजूद छात्रों सहित भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है।

Russia-Ukraine War : उल्लेखनीय है कि, इससे पहले आज यानी बुधवार को ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ की घोषणा की है। इन चार क्षेत्रों में लुहान्स्क, डोनेट्स्क, ज़ापोरिज्जिया और खेरसॉन शामिल है, जिन पर रूस ने अवैध रूप से कब्जा किया था। वहीं, मार्शल लॉ की घोषणा के बाद रूस के सभी क्षेत्रों के प्रमुखों को अतिरिक्त आपातकालीन शक्तियां मिल गई हैं।

Russia-Ukraine War : राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान, व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मैंने रूसी संघ के इन चार विषयों में मार्शल लॉ लागू करने के लिए एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके बाद क्रेमलिन ने एक डिक्री प्रकाशित की जिसमें कहा गया कि गुरुवार की शुरुआत से क्षेत्रों में मार्शल लॉ लागू हो जाएगा।

Back to top button