Diwali 2022 : इस दिवाली मां लक्ष्मी को करना चाहते है प्रसन्न! तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके, खूब मिलेगी समृद्धि

 

नई दिल्ली। दीपावली (Diwali 2022 ) का पर्व बेहद ही नजदीक हैं। दिवाली की धूम से पहले ही घरों में मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां लगभग पूरी हो गईं हैं। इस बार लक्ष्मीपूजा 24 अक्टूबर को होने वाली हैं। ऐसे में आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इन पांच आसान तरीकों से मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

शुद्ध घी के दिए
दिवाली पर होने वाली पूजा के दिन पूरे घर में उजाला करने की प्रथा रही है। माना जाता है कि दिवाली के दिन घर के किसी भी कोने में अंधेरे और गंदगी का वास नहीं होना चाहिए। इसलिए घरों की साफ-सफाई की जाती है। शास्त्रों के अनुसार सफाई और उजाला देखकर मां लक्ष्मी निवास करती है। ऐसे में देसी घी के दिए जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। साथ ही ध्यन रखें कि दियों की संख्या 11, 21, 51 ही हो।

Read More : Vastu for Diwali 2022 : वास्तु के अनुसार रखें घरों में दीयों, बढ़ेगी सुख-समृद्धि, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा…

 

इस दिशा में जलाएं तेल के दिए
मान्यता है कि दिवाली के दिन घरों में दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में तेल के दिए जलाने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और सुख समृद्धि के भंडार भरे रहते हैं।

तोरण
दिवाली पर मां लक्ष्मी मुख्य द्वार के जरिए ही घरों में प्रवेश करती हैं। ऐसे में घर के दरवाजों पर तोरण बनाकर मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। दिवाली की पूजा से पहले घरों के दरवाजों पर विधि-विधान से तोरण बनाना चाहिए। साथ ही ध्यान रहे कि तोरण आम या फिर केले के ही पत्तों पर बने हों। दोनों ही पत्तों को दिवाली पर पूजना शुभ माना जाता है।

कच्चे चने
दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के बाद पूरे घर में दिए रखना चाहिए। साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा के बाद उन्हें कच्चे चढ़ाए जाते हैं। पूजा होने के बाद इन कच्चे चनों को पीपल के पेढ़ पर चढ़ा दें। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं घरों में अपनी कृपा बरसाती हैं।

हल्दी 
दिवाली की पूजा पर मां लक्ष्मी चरणों में हल्दी की गांठ चढ़ाने को भी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के चरणों में हल्दी की गांठ को समर्पित करें और फिर यह गांठ अपने घरों या फिर दफ्तर में रखना शुभ होता है। ऐसा करने से लक्ष्मी की कृपा होती है।

Back to top button