Bhent Mulakat : जब CM भूपेश बघेल ने किया किसान को सैल्यूट, कार्यक्रम में जमकर बजी तालियां
रायपुर। भेंट-मुलाकात (Bhent Mulakat) कार्यक्रम के दौरान पामगढ़ विधानसभा के ग्राम कोनारगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रदेश के किसानों के प्रति मान और सम्मान जताने के तरीके ने लोगों का एक बार फिर दिल जीत लिया। किसान के गांव के प्रति विकास के नजरिए को देखकर मुख्यमंत्री ने किसान को ससम्मान सेल्यूट किया।
साथ ही गांव के विकास की चिंता करने के लिए उनका आभार भी जताया। दरअसल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोनारगढ़ में ग्राम अर्जुनी के किसान राम कुमार बंजारे ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि गांव में गौठान स्वीकृत नहीं हुआ है।
Read More : Bhent Mulakat : राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले रुपयों से हो गई दीवाली की तैयारी, किसान संग्राम सिंह ने सुनाई शासकीय योजनाओं का कैसे मिल रहा लाभ
गांव में गौठान के बन जाने से गांव के लोगों का विकास होगा, साथ ही महिलाओं को भी रोजगार के नए साधन मिलेंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने किसान राम कुमार की गांव के लोगों के विकास की चिंता करने वाली बातों को सुनकर उनकी प्रशंसा की। साथ ही ससम्मान उनको सैल्यूट भी किया।
किसान के प्रति आदर और सम्मान देखकर भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल लोगों ने तालियों के साथ मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताया। कार्यक्रम में ही मुख्यमंत्री बघेल ने ग्राम अर्जुनी में गौठान स्वीकृत करने और शासकीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
