Horoscope Today 18 Oct 2022 : शुक्र गोचर से इन राशि वालों को मीडिया और मार्केटिंग क्षेत्र में मिलेगा विशेष लाभ, भगवान हनुमान की बरसेगी कृपा, जानिए अन्य जातकों का हाल
New Delhi : Horoscope Today 18 Oct 2022 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। आज के दिन भगवान हनुमान की सच्चे मन से पूजा पाठ करने वाले भक्तों पर कृपा जरूर बरसती है।
आज के दिन बजरंगबली की पूजा करने के लिए प्रातः काल पिले या केसरी रंग के वस्त्र धारण कर के पूजा की शुरुआत करें। भगवान हनुमान को मान्यताओं अनुसार बंधन लगाया जाता है। आज के दिन हनुमान जी की पूजा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। मान्यता है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ-साथ अगर बजरंग बाण का पाठ भी किया जाए, तो वो फायदेमंद होता है। इससे बजरंग बली की कृपा प्राप्त होती है। कहते हैं मंगलवार की पूजा से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी संकटों को दूर करते हैं।
Horoscope Today 18 Oct 2022 : मेष
मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता-पिता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
वृष
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। कारोबार से धन की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। तरक्की के योग बन रहे हैं।
Horoscope Today 18 Oct 2022 : मिथुन
संयत रहें। क्रोध से बचें। मन परेशान हो सकता है। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अनावश्यक तनाव में कमी आ सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। कारोबार में सुधार होगा। वाणी में सौम्यता रहेगी।
कर्क
नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। मानसिक शान्ति के लिए किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
Horoscope Today 18 Oct 2022 : सिंह
कारोबार में बदलाव हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। धन की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मन उदास रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं>
कन्या
मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
Horoscope Today 18 Oct 2022 : तुला
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कुटुम्ब में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टप्रद हो सकता है।
वृश्चिक
बातचीत में सन्तुलित रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में आय में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। वाणी में मधुरता रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे।
Horoscope Today 18 Oct 2022 : धनु
क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में मनचाही सफलता के योग हैं।
मकर
आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भवन के सौन्दर्यीकरण के कार्य होंगे। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)
Horoscope Today 18 Oct 2022 : कुंभ
आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार से धन लाभ होगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। संगीत में रुचि हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। कारोबार में तरक्की होगी। आय में वृद्धि के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे। धन लाभ हो सकता है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में किसी मित्र का सहयोग मिलेगा।
