Himachal Election 2022 : कांग्रेस ने 46 नामों पर लगाई मुहर, उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
शिमला। Himachal Election 2022 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनितिक दलों ने अपना जोर आजमाना शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस पारी का इस चुनाव में नेतृत्व कर रही है। वहीं कांग्रेस ने आज यानी 18 अक्टूबर को अपने 46 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। जिसके लिए आदेश सूची भी जारी कर दी गई है।
Himachal Election 2022 : सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। शेष बचे 22 उम्मीदवारों को लेकर जल्द ही कांग्रेस ऐलान कर सकती है।
Himachal Election 2022 : पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, विक्रमादित्य सिंह को उनकी मौजूदा सीट शिमला ग्रामीण से एक बार फिर टिकट दिया गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र हरोली से उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी (डलहौजी) और सुखविंदर सिंह सुक्खू (नादौन) को उम्मीदवार बनाया गया है।
