रात में आया सपना, सुबह लगा दिया लॉटरी और फिर महज दो डॉलर में खरीदें लॉटरी ने बना दिया करोड़पति

 


वर्जीनिया : Viral News वैसे तो सपने हर किसी को ही आते है किसी को अच्छे तो किसी को बुरे, और अधिकतर लोग सपने देखने के बाद भूल भी जाते है, कुछ सपने ऐसे होते है जिसे हम कभी याद नहीं करना चाहते लेकिन कुछ सपने ऐसे होते है जिसके बारे में हम सोचते है की काश की ये सपने पुरे हो जाये। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों बोल रहे है तो बता दे कि अमेरिका के एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हो गया गया कि उसकी पूरी ज़िन्दगी बदल गई. अमेरिका के शख्स के अनुसार उसने रात को सोते वक्त सपने में एक लॉटरी का नंबर देखा था और सुबह उठ कर उसी नंबर की लॉटरी की टिकट ले ली। टिकट लेने के बाद आगे जो हुआ वो बहुत दिलचस्प है। इस शख्स का नाम अलोंजो कोलमैन बताया जा रहा है।

जीते 2 करोड़ रुपए

सपने में लॉटरी का नंबर देखने के बाद उसने सुबह उठते ही टिकट खरीद ली। कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसने लॉटरी जीत ली है। उसे लॉटरी जीतने के बाद लगभग 2 करोड़ रुपए (सैलून को देना पड़ा 2 करोड़ का मुआवजा) मिले हैं। अलोंजो कोलमैन ने शायद ही कभी कल्पना की होगी की वो कभी 2 करोड़ की लॉटरी जीतेगा। यह मामला अमेरिका के वर्जीनिया इलाके का बताया जा है।

कितने की खरीदी थी टिकट?

एक टिकट आपको राजा बना सकती है। जैसे अमेरिका का रहने वाला यह शख्स लॉटरी का टिकट खरीद कर करोड़ों का मालिक बन गया। ऐसे में जो भी इस खबर के बारे में सुनता है, सबसे पहले यही सवाल करता है कि इस शख्स ने यह टिकट कितने की ली थी। आप लॉटरी की टिकट की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे क्योंकि उन्होंने यह टिकट महज 2 डॉलर की खरीदी थी। एक रिपोर्ट के अनुसार इस लॉटरी की टिकट को करीब 40 लाख लोगों ने खरीदा था। ऐसे में अलोंजो कोलमैन 40 लाख लोगों को हराकर विजेता बना है।

Back to top button