CG BREAKING : रिटायर्ड जस्टिस गौतम चौरड़िया को राज्य सरकार ने दी नई जिम्मेदारी, राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त, आदेश जारी
Raipur : CG BREAKING : राज्य सरकार ने जस्टिस चौरड़िया को नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने तीन वर्ष तक अधिवक्ता के रूप में काम किया। इसके बाद 23 साल तक न्यायिक सेवा में रहे। इस साल जुलाई में वे रिटायर हुए। चार साल पहले उन्हें हाईकोर्ट में जज बनाया गया था। इससे पहले वे रजिस्ट्रार जनरल रहे।
CG BREAKING : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक उनका कार्यकाल 4 वर्ष का होगा।
देखें आदेश :
