1 साल में 20 बच्चों की मां बनी 23 साल की ये महिला, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, जानिए पूरा मामला


 

रूस: दुनिया में कब, क्या और कहां देखने और सुनने को मिल जाए कोई नहीं जानता? कई बार ऐसी बातें सुनने को मिल जाता है, जिस पर भरोसा करना मुश्किल होता है। वहीं, कुछ ऐसी घटनाएं देखने को मिल जाती है, जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है। आज हम आपको ऐसी ही एक घटना के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। जी हां रूस से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने एक साल के भीतर 20 बच्चों की मां बन गई है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

 

दरअसल यह मामला रूस का है, जहां 23 साल की इस महिला का नाम क्रिस्टीना ओजटर्क ने 12 महीने के भीतर 20 बच्चों को जन्म दिया है। इसके बाद अब उसके कुल 21 बच्चे हैं। बताया गया कि वह अपने परिवार को बढ़ाना चाहती है, जिसके लिए यह कर रही है। बताया गया कि 20 बच्चों की मां बनने के लिए क्रिस्टीना ने एक करोड़ 42 लाख रुपए खर्च किए हैं। क्रिस्टीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि 20 बच्चों की मां के लिए उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार क्रिस्टीना ओजटर्क ने अपने बच्चों की देखभाल करने के लिए 16 नैनी रखे हैं और खुद भी बच्चों की देखभाल करती है। उन्होंने बताया कि जब वह अपने करोड़पति गैलीप मिलीं तो एक बड़े परिवार का सपना देखा था। उनके पति पहले से शादीशुदा थे। क्रिस्टीना का सपना है कि उनका परिवार और बड़ा हो और वह एक खुशहाल जिंदगी जिए।

Back to top button