इस रियलिटी शो में बिना कपड़ो के 21 रातें बिताते हैं कपल, न रहने के लिए छत होती है और ना ही खाने के लिए खाना
नई दिल्ली: रियलिटी शोज का क्रेज काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि शो के निमार्ता अब किसी भी हद तक जानें को आतुर हैं। ऐसा एक बहुत अजीब रियलिटी टीवी शो है, जिसमें एक लड़का और लड़की पहली बार एक दूसरे से पूरी तरह न्यूड होकर मिलते हैं और उन्हें इसी अवस्था में 21 दिन साथ गुजारने होते हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि इस शो में कुछ ऐसा-वैसा होता है तो आप पूरी तरह गलत हैं, क्योंकि ये असल में एक सर्वाइवल शो है जिसमें कपल साथ में बिना किसी सपोर्ट के आपको 21 दिन तक बीहड़ जंगल में गुजारने होते हैं, कंटेस्टेंट्स के पास न तो रहने के लिए छत होती है और ना ही खाने के लिए खाना, उनके बदन पर कपड़े तक नहीं होते हैं।
tv show Naked and Afraid : हर चीज का इंतजाम कंटेस्टेंट्स को खुद ही करना होता है, ऐसे में उनके लिए साथ में 21 दिन गुजार पाना एक बड़ी चुनौती हो जाती है, मौसम की मार, जंगल के जहरीले कीड़े-मकोड़े और जंगली जानवरों से बचने के अलावा खुद के लिए रहने और खाने का बंदोबस्त करना भी एक बड़ी चुनौती बन जाता है, टास्क इतना मुश्किल होता है कि कई कंटेस्टेंट बीच में ही शो छोड़ देते हैं।
इस शो को आप कहां देख सकते हैं, तो आपको बता दें कि इस शो का प्रसारण डिस्कवरी चैनल पर किया जाता है, शो का नाम है- नेकेड एंड अफ्रेड। शो शुरू होते वक्त हर कंटेस्टेंट को अपने साथ सिर्फ एक ही उपयोगी उपकरण साथ में ले जाने की इजाजत होती है। इसमें माचिस, कुल्हाड़ी या लाइटर जैसी चीजें शामिल होती हैं।
ये शो न्यूडिटी और वाइल्ड क्लिप से भरा है, हालांकि मेकर्स अधिकतर विजुअल ब्लर कर देते हैं लेकिन फिर भी न्यूडिटी शो का एक हिस्सा है, इस शो को आप अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर भी देख सकते हैं जहां इसके अधिकतर क्लिप सेंसर नहीं किए जाते। शो का कॉन्सेप्ट ऐसा है कि यहां पर हम आपको इसकी तस्वीरें भी नहीं दिखा सकते हैं।
