Congress President Election : महापौर एजाज ढेबर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए किया मतदान…

 

रायपुर। Congress President Election महापौर एजाज ढेबर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए किया मतदान वही कहा की लोकतंत्र का महापर्व मतदान होता है, और विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए मतदान करना खुद में एक गर्व का क्षण है।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए रायपुर में मतदान किया। छत्तीसगढ़ के 307 डेलीगेट्स के लिए पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में एक बूथ बनाया गया है। यहां शाम के 4 बजे तक मतदान होना है।

उसके बाद मतपेटी दिल्ली ले जाई जाएगी। इस चुनाव में प्रतिनिधि वोटरों को मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से किसी एक को चुनना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करीब 11.10 बजे राजीव भवन पहुंचे। इस दौरान मंत्री रविंद्र चौबे, कवासी लखमा, रुद्र कुमार गुरु, डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक सत्यनारायण शर्मा, अंबिका सिंहदेव, ममता चंद्राकर आदि मंत्री विधायक भी प्रदेश पदाधिकारी भी मतदान के लिए पहुंचे।

मतदान के बाद मुख्यमंत्री और उनके मंत्री कैबिनेट बैठक के लिए रवाना हो गए हैं। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, यह मतदान कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र के मजबूती का प्रमाण है।

Back to top button