CG Cabinet Meeting : अब पीपीपी मॉडल से कॉलेज खोलने पर छूट, ट्रांसपोर्ट में NTPS होगा लागू, देखें कई अहम फैसले  

 

रायपुर। CG Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री निवास में आज सुबह से चल रही कैबिनेट मंत्रियों की बैठक खत्म हो गई है। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री मोह्हमद अकबर ने प्रेस वार्ता के दौरान बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी साझा किया। उन्होंने बताया कि आगामी 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि केबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी होगी, वन विभाग के ट्रांसपोर्ट में अब NTPS लागू होगा और PPP मॉडल से कॉलेज खोलने पर छूट दी जाएगी।

Back to top button