Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर ही मौत, 2 घायल

naveen sahu
17 Oct 2022 6:23 PM GMT
CG Accident
x

दंतेवाड़ा। Accident जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई हैं। यहां एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत गई वहीं 2 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी अपने रिश्तेदार के यहां से बाइक में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा हीरानार में …

CG News

दंतेवाड़ा। Accident जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई हैं। यहां एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत गई वहीं 2 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी अपने रिश्तेदार के यहां से बाइक में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा हीरानार में मोड़ पर हुआ है। हादसे में कार भी पलटकर रोड किनारे चले गई थी। जिसके बाद कार के परखच्चे उड़ गए। देखें तस्वीर…

जानकारी के अनुसार, कोंडागांव ज़िले के रहने वाले अमेन्द्र कश्यप, कविता पोयाम, भागेश्वरी अपने रिश्तेदार के घर पनेड़ा आए हुए थे। यहां 3-4 दिन रुकने के बाद वे सोमवार को वापस अपने घर जा रहे थे। इस बीच हीरानार मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों दूर जाकर रोड किनारे गिर गए।

Read More : CG Accident : खड़े ट्रेलर से टकराई बस , 20 यात्री हुए गंभीर रूप से घायल…

इस दर्दनाक हादसे में फरसागुड़ा की रहने वाली कविता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मर्दापाल के अमेन्द्र व बमनी गांव की भागेश्वरी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को आसपास के लोगों व पुलिस की मदद से गीदम अस्पताल लाया गया। यहां से उन्हें दंतेवाड़ा रेफर किया गया है। इधर हादसे के बाद कार चालक भाग निकला है।

Next Story