Raipur Breaking : छठ महापर्व 28 अक्टूबर से होगा प्रारंभ, 1 लाख से अधिक श्रद्धालु जुटेंगे महादेव घाट पर
रायपुर। Raipur Breaking इस बार छठ महापर्व नहाय खाय के साथ 28 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर महादेव घाट में एक लाख से अधिक श्रद्धालु इकट्ठे होेंगे। यह चार दिवसीय छठ महापर्व 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होगा।
Read More : Raipur Breaking : CM Bhupesh Baghel ने किया 10वीं और 12वीं के टॉपर्स का सम्मान, समारोह में परिजन, मंत्री प्रेमसाय रहे मौजूद
बता दें कि पूरे भारत सहित विश्व में छठ महापर्व परंपरा के साथ मनाया जाता है। 28 अक्टूबर से पूरे भारत सहित विश्व में छठ महापर्व परंपरा के साथ मनाया जायेगा। छठ पर्व में डूबते सूर्य एवं उगते सूर्य की पूजा की जाती है। 30 अक्टूबर को महादेव घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
Read More : Raipur Breaking : खारुन नदी में डूबे नाबालिग का मिला शव, दोस्तों के साथ गया था नहाने…
31 अक्टूबर को शुद्ध घी से बने पकवान का भंडारा किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित रायपुर के तमाम नेताओं को आमंत्रित किया गया है। वहीं 30 अक्टूबर को महाआरती आयोजित की जाएगी।
