Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

Womens Asia Cup 2022 : भारतीय महिला टीम ने लहराया जीत का परचम, सातवीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को दी 8 विकेट से मात

naveen sahu
15 Oct 2022 10:58 AM GMT
Womens Asia Cup 2022 : भारतीय महिला टीम ने लहराया जीत का परचम, सातवीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को दी 8 विकेट से मात
x

नई दिल्ली। Womens Asia Cup 2022 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका महिला टीम ने बीच खेला गया। जिसमें भारतीय ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सातवीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्ज़ा किया। फाइनल मैच में सिक्का श्रीलंका के पाले में गिरा और उन्होंने बल्लेबाजी करने …

नई दिल्ली। Womens Asia Cup 2022 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका महिला टीम ने बीच खेला गया। जिसमें भारतीय ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सातवीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्ज़ा किया। फाइनल मैच में सिक्का श्रीलंका के पाले में गिरा और उन्होंने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जिसे भारतीय गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया। श्रीलंकाई टीम ने 20 में मात्र 65 रन बना सकी। 66 रनों के मामूली टारगेट का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना की आतिशी अर्धशतक पारी के बदौलत 8 विकेट से हासिल करने में सफल रही।

Read More : Women’s Asia Cup 2022 : हरमनप्रीत की सेना का बोलबाला जारी, एशिया कप के फाइनल में मारी एंट्री, थाईलैंड को 74 रनों से दी मात

स्मृति मंधाना ने 200 से भी अधिक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 गगनचुम्बी छक्के शामिल थे। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 11 रनों का योगदान दिया।

भारतीय महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका की पारी को 20 ओवर में नौ विकेट पर 65 रन पर रोक दिया। 66 रनों के मिले टारगेट को टीम इंडिया ने बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया। भारत की ओर से रेणुका सिंह ने तीन जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए। श्रीलंका की तरफ से कोई भी महिला खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन नहीं कर पाई। शानदार गेंदबाजी के लिए रेणुका सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Next Story