Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Fire : केमिकल एवं मेटल फैक्ट्री में लगी आग, मजदूरों ने भागकर बचाई अपनी जान...

Rohit Banchhor
14 Oct 2022 1:04 PM GMT
Fire
x

दुर्ग। Fire जिले के औद्योगिक क्षेत्र हथखोज में स्थित थेथस केमिकल फैक्ट्री में आज दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। वहीं आग फैलते हुए सार्थक मेटल्स को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वहां पर हड़कंप मच गया। जैसे ही काम कर रहे कर्मचारियों को आग लगने की खबर मिली, तो वह अपनी जान …

मेटल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काम कर रहे कई मजदूरों ने भागकर बचाई जान

दुर्ग। Fire जिले के औद्योगिक क्षेत्र हथखोज में स्थित थेथस केमिकल फैक्ट्री में आज दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। वहीं आग फैलते हुए सार्थक मेटल्स को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वहां पर हड़कंप मच गया। जैसे ही काम कर रहे कर्मचारियों को आग लगने की खबर मिली, तो वह अपनी जान बचाकर जैसे-तैसे वहां से भागे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है।

Read More : CG Firecrackers Stocked Illegally : गोदाम में छिपा रखे थे पटाखे, पुलिस ने की छापामार कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्त में लेकर किया 5 लाख का सामान जब्त

बता दें कि घटना शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे का बताया जा रहा है। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र हथखोज के पास थेथस केमिकल फैक्ट्री में आग लगी थी। इसके बगल में ही सार्थक मेटल्स नाम से भी एक फैक्ट्री है। केमिकल फैक्ट्री के लोग कुछ कर पाते या आग को बुझाया जाता, आग पूरी तरह से फैल गई और मेटल फैक्ट्री में जा पहुंची।

Read More : Fire : रेल व्यू इमारत के 12वें मंजिल पर लगी आग, दमकल की 10 से अधिक गाड़िया पहुंची मौके पर…

दोनों ही फैक्ट्री में कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। वे तुरंत ही इस बात की सूचना प्रबंधन को देकर वहां से भागे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाया गया है। बताया जाता है कि दोपहर के समय केमिकल फैक्ट्री के कर्मचारी अंदर वेल्डिंग का काम कर रहे थे।

Read More : House Fire : अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के दिन घर में लगी आग, दम घुटने से दंपति की मौत…

इसी बीच आग एक केमिकल के डिब्बे में लगी। इसके बाद आग इतनी फैल गई कि कर्मचारी वहां से किसी तरह से भागे। देखते ही देखते आग फैल गई और बगल की मेटल फैक्ट्री में भी लग गई। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल ये पता नहीं लग पाया है कि फैक्ट्रियों को कितना नुकसान हुआ है।

Next Story